{"_id":"6883530822157b12d00f2c85","slug":"state-level-entrepreneur-conference-will-be-held-in-raipur-on-july-26-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: राज्य स्तरीय उद्यमी सम्मेलन 26 जुलाई को रायपुर में, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: राज्य स्तरीय उद्यमी सम्मेलन 26 जुलाई को रायपुर में, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन होंगे शामिल
Fri, 25 Jul 2025 03:19 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 25 Jul 2025 03:19 PM IST
सार
लघु उद्योग भारती छत्तीसगढ़ और उद्योग विभाग के संयुक्त तत्वाधान में यह सम्मेलन एवं वार्षिक बैठक स्थानीय जेल रोड स्थित होटल सेलिब्रेशन में दोपहर 2.30 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में राज्यभर के उद्यमी शामिल होंगे।
विज्ञापन
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राज्य स्तरीय उद्यमी सम्मेलन का आयोजन 26 जुलाई को रायपुर में किया जा रहा है। लघु उद्योग भारती छत्तीसगढ़ और उद्योग विभाग के संयुक्त तत्वाधान में यह सम्मेलन एवं वार्षिक बैठक स्थानीय जेल रोड स्थित होटल सेलिब्रेशन में दोपहर 2.30 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में राज्यभर के उद्यमी शामिल होंगे।
राज्य स्तरीय उद्यमी सम्मेलन एवं वार्षिक बैठक में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम के सीएसआईडीसी के चेयरमैन राजीव अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं विशेष अतिथि के रूप में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद शामिल होंगे।
यह सम्मेलन न केवल उद्यमियों के बीच नेटवर्किंग का अवसर प्रदान करेगा, बल्कि उद्योग क्षेत्र में आ रही चुनौतियों, संभावनाओं और योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंघानिया, महासचिव सी. पी. दुबे एवं कोषाध्यक्ष दीपक उपाध्याय प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे।