फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   State Legal Authority Chairman Justice Gautam Bhaduri took cognizance of Balodabazar violence

बलौदाबाजार हिंसा: राज्य विधिक प्राधिकरण के अध्यक्ष ने लिया संज्ञान, पीड़ितों को राहत प्रदान करने निर्देश जारी

Fri, 14 Jun 2024 11:13 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 14 Jun 2024 11:13 PM IST
सार

बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी पर राज्य विधिक प्राधिकरण के अध्यक्ष जस्टिस गौतम भादुड़ी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने निर्देश किये कि आगजनी की घटना में जिनकी संपत्ति का नुकसान हुआ है और जिन्हें चोट आई है, उन्हें क्षतिपूर्ति व अंतरिम राहत प्रदान करने की कार्रवाई की जाये।

विज्ञापन
State Legal Authority Chairman Justice Gautam Bhaduri took cognizance of Balodabazar violence
राज्य विधिक प्राधिकरण के अध्यक्ष जस्टिस गौतम भादुड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी पर राज्य विधिक प्राधिकरण (सालसा) के अध्यक्ष जस्टिस गौतम भादुड़ी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने पीड़ितों को क्षतिपूर्ति और राहत प्रदान किये जाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालौदाबाजार को निर्देश जारी किये हैं।

विज्ञापन


जस्टिस भादुड़ी ने इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया में प्रकाशित खबरों के आधार पर निर्देश दिए कि भीड़जनित हिंसा और आगजनी की घटना में जिनकी संपत्ति का नुकसान हुआ है और जिन्हें चोट आई है, उन्हें क्षतिपूर्ति व अंतरिम राहत प्रदान करने की कार्रवाई की जाये। उक्त आगजनी में जो कीमती दस्तावेज नष्ट हो गये हैं उन्हें पुनः निर्मित किये जाने हेतु प्रभावित क्षेत्र में विधिक सहायता क्लीनिक संचालित किया जाये। आगजनी की घटना में जो सैकड़ों वाहन जल कर खाक हो गये हैं, उन वाहन मालिकों-पीड़ितों के दावों के निपटान के लिए बीमा कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित कर जल्द से जल्द उनके दावों का भुगतान सुनिश्चित करें और समुचितचिकित्सा खर्च, सहायता और काउंसिलिंग के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि उक्त भीड़जनित हिंसा के कारण मनोवैज्ञानिक सदमे व अवसाद के शिकार व्यक्तियों के लिए तत्काल मनोचिकित्सक की सहायता से काउंसिलिंग की व्यवस्था कराई जाये। घटना में जो व्यक्ति घायल हुए हैं, उनका निशुल्क इलाज किया जाना सुनिश्चित किया जाये। उनके इलाज में जो वास्तविक व्यय हुआ है, उसका भुगतान विधि अनुसार किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलौदाबाजार को सभी सरकारी व गैर सरकारी एजेंसियों के माध्यम से तत्काल विधिक सहायता उपलब्ध कराने और उनका पर्यवेक्षण करने भी कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बलौदाबाजार में 10 जून 2024 को आंदोलित व आक्रोशित भीड़ ने एसपी एवं कलेक्टर कार्यालय में आग लगा दी और लोगों के साथ मारपीट कर तोड़फोड़ की। इससे बहुत से लोग गंभीर रूप से घायल हुए और सैकड़ों गाड़ियां जलकर राख हो गईं। शासकीय कार्यालयों में रखे जनसाधारण से संबंधित दस्तावेज भी जलकर राख हो गये।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed