{"_id":"66f978ad0cb645a7f10c6211","slug":"speeding-pickup-vehicle-overturns-in-jagdalpur-10-people-injured-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: सामने बैल आने से अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 10 मजदूर घायल; एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: सामने बैल आने से अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 10 मजदूर घायल; एक की हालत गंभीर
Sun, 29 Sep 2024 09:26 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 29 Sep 2024 09:26 PM IST
सार
जगदलपुर जिले में एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 10 लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पिकअप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मारेंगा ढाबा के सामने रविवार की रात एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 10 लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी लगते ही परपा पुलिस के साथ ही पेट्रोलिंग वाहन भी पहुंची है। घायलों को बेहतर उपचार के लिए मेकाज ले जाया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि तोकापाल से अंदर गांव सालेपाल के ग्रामीण सरगीपाल रेलवे ट्रैक में रेलवे का सामान खाली करने के लिए पिकअप में सवार होकर देर रात काम करने के लिए जा रहे थे। अचानक मारेंगा के पास पैट्रोल पंप व ढाबा के सामने बैल पिकअप के सामने आ गया, जिसके बाद ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और पिकअप पलट गई।
विज्ञापन
इस हादसे में पिकअप में सवार सभी मजदूर सड़क पर आ गिरे। इस घटना में पिकअप में बैठे मजदूरों को सिर, हाथ, पैर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई। इसके बाद आसपास के लोगों ने मजदूरों की मदद के लिए आगे आये। वहीं, घटना की जानकारी लगते ही परपा थाना प्रभारी दिलबाग सिंह के साथ ही उसकी टीम भी मौके पर आ पहुंची, जहां घायलों को बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया। वहीं, मामले की जानकारी डॉक्टरों को पहले से दे दिया गया था। फिलहाल घायलों का उपचार मेकाज में जारी है।
विज्ञापन