फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   somewhere bright sunshine, somewhere rain with storm, know the IMD alert in Chhattisgarh

CG Weather: छत्तीसगढ़ में मौसम का गजब खेल, कहीं तेज धूप, तो कहीं आंधी-तूफान के साथ बारिश, जानें IMD का अलर्ट

Thu, 17 Apr 2025 10:43 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 17 Apr 2025 10:43 AM IST
सार

CG Weather: प्रदेश के विभिन्न इलाकों में आज गुरुवार को हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं एक दो जगहों पर गरज चमक के साथ तेज हवा चलने की संभावना है।

विज्ञापन
somewhere bright sunshine, somewhere rain with storm, know the IMD alert in Chhattisgarh
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में चक्रवाती परिसंचरण और द्रोणिका के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदल हुआ है। प्रदेश के विभिन्न इलाकों में आज गुरुवार को हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं एक दो जगहों पर गरज चमक के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। कई जिलों में सुबह के समय तेज, तो कहीं हल्की बादल छाए हुए हैं। वहीं शाम के समय मौसम का मिजाज बदलेगा और अंधड़ के साथ बारिश की संभावना रहेगी। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हवाओं में बनी जोड़ी का उत्तर बिहार से सिक्किम से उत्तर उड़ीसा तक पश्चिम बंगाल और झारखंड होते हुए उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश तक समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किमी ऊपर स्थित है। एक द्रोणिका पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर चक्रवती परिसंचरण से छत्तीसगढ़ झारखंड होते हुए पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदान तक स्थित है। 
विज्ञापन


जानें मौसम का मिजाज
मौसम एक्सपर्ट में बताया कि छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक एक दो जगह पर गरज चमक के साथ तेज हवा चलने और बारिश की गतिविधि जारी रहने की संभावना है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम ऐसे बने रहने की संभावना है। वहीं उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके बाद दो से तीन डिग्री तापमान में वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गरज चमक के साथ तेज हवा और बौछारें पड़ने की संभावना
चक्रवर्ती परिसंचरण और द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इसके चलते दिन और रात के तापमान सामान्य से कम है। आज गुरुवार को राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि शाम होते तक तेज हवाएं और बादल छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही कई जिलों में गरज चमक के साथ तेज हवा और बौछारें पड़ने की संभावना है। 


दुर्ग रहा सबसे गर्म इलाका  
बीते 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में गरज चमक के साथ वज्रपात तेज हवा और ओलावृष्टि हुई। कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश भी दर्ज की गई है। इसे प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दुर्ग में 38. 6 डिग्री सेल्सियस सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। वही सबसे कम न्यूनतम तापमान दुर्ग में 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed