{"_id":"642ae05837ac02805900ab8a","slug":"sold-other-land-from-fake-documents-accused-arrested-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर में जालसाज गिरोह सक्रिय: फर्जी कागजात बनवाकर बेच दिया दूसरे की जमीन, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर में जालसाज गिरोह सक्रिय: फर्जी कागजात बनवाकर बेच दिया दूसरे की जमीन, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
Mon, 03 Apr 2023 07:49 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Mon, 03 Apr 2023 07:49 PM IST
सार
राजधानी रायपुर में फर्जी कागजात के सहारे जमीन बेचने का गोरखधंधा खूब फल फूल रहा है। जालसाज आरोपी फर्जी तरीके से कागजात बनवाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मंदिर हसौद में देखने को मिला है।
विज्ञापन
फर्जी कागजात के सहारे जमीन बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
राजधानी रायपुर में फर्जी कागजात के सहारे जमीन बेचने का गोरखधंधा खूब फल फूल रहा है। जालसाज आरोपी फर्जी तरीके से कागजात बनवाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मंदिर हसौद में देखने को मिला है। आरोपी के खिलाफ थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 255/2019 धारा 420, 467, 468, 471 के तहत रिपोर्ट दर्ज किया गया है।
मंदिर हसौद के नायब तहसीलदार ने थाना मंदिर हसौद में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनके न्यायालय में सिविल लाइन रायपुर निवासी आवेदक निकहत अली ने बिन्दु कुमार ओमन्ना थम्यानूर त्रिवेन्द्रम केरल-1 के स्वामित्व एवं आधिपत्य की कृषि भूमि की फर्जी रजिस्ट्री बनाकर प्रकरण नामांतरण के लिए पेश किया था। इसमें दस्तावेजों की जांच करने पर निकहत अली के पेश रजिस्ट्री एवं अन्य दस्तावेज फर्जी मिले।
अधिकारियों के निर्देश पर थाना मंदिर हसौद पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी एकत्र कर प्रकरण में आरोपी निकहत अली की पतासाजी कर रही थी। क्योंकि आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। टीम के सदस्यों को उसके रायपुर में होने की जानकारी मिली। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई की है।