फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Social media post against Raman Singh: BJP workers reached to police station raipur and said Idris Gandhi shou

रमन सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट: भड़के भाजपाई; थाने पहुंचकर बोले- इदरीश गांधी की गिरफ्तारी हो

Sun, 11 Jun 2023 05:26 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 11 Jun 2023 05:26 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों सियासत करने में लगी हुई हैं। एक दूसरे को घेरने में लगे हैं। सियासी मैदान के साथ ही अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी एक दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोलने में पीछे नहीं हट रहे हैं। 

विज्ञापन
Social media post against Raman Singh: BJP workers reached to police station raipur and said Idris Gandhi shou
थाने पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों सियासत करने में लगी हुई हैं। एक दूसरे को घेरने में लगे हैं। सियासी मैदान के साथ ही अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी एक दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोलने में पीछे नहीं हट रहे हैं। ऐसा ही एक मामला थाना पहुंच चुका है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता इदरीश गांधी के खिलाफ थाने में FIR दर्ज करने और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है। 

विज्ञापन




पूरी लड़ाई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रमन सिंह के खिलाफ पोस्ट करने से शुरू हुई जो अब थाने में पहुंच चुकी है। इदरीश गांधी ने रमन सिंह के खिलाफ एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए लिखा है कि जनता की किडनी बेचकर रमन सिंह अपनी जेबे भरता था। पूर्व सीएम को किडनी चुराने वाला बताया गया है। इस मामले को लेकर बीजेपी नेताओं ने सिविल लाइन थाने में इंदरीश गांधी के खिलाफ शिकायत की है। 
विज्ञापन




पुलिस ने शिकायत के बाद जांच करने की बात कही है। शिकायत में कहा है कि इदरीश गांधी की ओर से ट्विटर हैंडल पर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और उनके पुत्र और परिवार को लेकर गलत और झूठे आधारों पर ट्वीट किया जाता है। ताकि रमन सिंह और उनके परिवार की छवि खराब हो सके। इसलिए उनके खिलाफ FIR कर दर्ज करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed