{"_id":"61c93b5122502b2c992f3448","slug":"six-naxals-have-been-killed-in-telangana-and-chhattisgarh-border-area-in-a-joint-operation-of-police-and-crpf","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़: तेलंगाना-छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाके में छह नक्सली ढेर, सीआरपीएफ व पुलिस के साझा अभियान में मिली कामयाबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़: तेलंगाना-छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाके में छह नक्सली ढेर, सीआरपीएफ व पुलिस के साझा अभियान में मिली कामयाबी
Mon, 27 Dec 2021 09:35 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 27 Dec 2021 09:35 AM IST
सार
तेलंगाना पुलिस, छत्तीसगढ़ पुलिस व सीआरपीएफ के साझा अभियान में छह नक्सलियों को मार गिराया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
तेलंगाना व छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाके में पुलिस व सीआरपीएफ के साझा अभियान में छह नक्सलियों को मार गिराया गया है। तेलंगाना के भद्रादी कोठागुडम जिले के एसपी सुनील दत्त ने बताया कि नक्सलियों के साथ दोनों राज्यों के सीमावर्ती इलाके किस्तराम थाना क्षेत्र के वन क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में नक्सलियों में मार गिराया गया है। इस अभियान में तेलंगाना पुलिस, छत्तीसगढ़ पुलिस व सीआरपीएफ के जवान शामिल थे।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान सूचना मिली कि नक्सली सुरक्षाबलों पर हमला करने की फिराक में हैं। इसके बाद साझा अभियान के तहत उन पर कार्रवाई की गई। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे मुठभेड़ हुई।
विज्ञापन
अभी भी चल रही मुठभेड़
नक्सलियों के साथ पुलिस व सीआरपीएफ जवानों की मुठभेड़ अभी भी जारी है। एसपी सुनील दत्त ने बताया कि पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है, स्थिति की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन