फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   six dead in road accident in dantewada

दंतेवाड़ा: पेड़ से टकराई गाड़ी, छह की मौत, जा रहे थे पिकनिक मनाने

Tue, 07 Jan 2020 10:47 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा Published by: अमित मंडल Updated Tue, 07 Jan 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
six dead in road accident in dantewada
सड़क दुर्घटना (प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई है और पांच लोग घायल हो गए। ये सभी पिकनिक मनाने जा रहे थे। दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बारसूर से गीदम मार्ग पर एक तेज रफ्तार स्कार्पियो वाहन पेड़ से टकरा गया। इस घटना में दो महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई है और पांच घायल हो गए। घायलों में से चार की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बस्तर जिले के तेतरकुटी और दंतेवाड़ा जिले के हाउरनार गांव से 11 लोग एक स्कार्पियो वाहन में सवार होकर पिकनिक मनाने के लिए दंतेवाड़ा स्थित बारसूर गए थे। शाम को वापसी के दौरान जब वे बारसूर से गीदम मार्ग पर राममंदिर के करीब थे तब उनका वाहन पेड़ से टकराकर पलट गया। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया और शवों व घायलों को अस्पताल भेजा गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायलों को दंतेवाड़ा स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed