फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   simi_umer siddiqi_patna blast

'सिमी ने श्रद्धालुओं की ट्रेन पर हमले की साजिश रची थी'

Thu, 28 Nov 2013 10:48 AM IST
एजेंसी/रायपुर
एजेंसी/रायपुर Updated Thu, 28 Nov 2013 10:48 AM IST
विज्ञापन
simi_umer siddiqi_patna blast

स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट इंडिया (सिमी) के संदिग्ध आतंकी उमेर सिद्दीकी के बारे में बुधवार को रायपुर पुलिस ने अहम खुलासे किए हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि हाल ही में यहां गिरफ्तार हुए सिद्दीकी ने दिल्ली बोध गया विशेष ट्रेन सहित लखनऊ में शिया मस्जिद पर हमले की साजिश रची थी।

पुलिस के अनुसार सिद्दीकी ने पटना विस्फोट के आरोपी हैदर अली उर्फ अब्दुल्ला के साथ मुस्लिम युवाओं को बम बनाने का प्रशिक्षण दिया था।

इसके अलावा राजनीतिक नेताओं पर आत्मघाती हमले करने के लिए भी युवाओं को तैयार किया था। पूछताछ के दौरान सिद्दीकी ने स्वीकार किया कि उसने श्रद्धालुओं की दिल्ली बोध गया वीआईपी ट्रेन में विस्फोट की साजिश रची थी।
विज्ञापन


पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (खुफिया) मुकेश गुप्ता ने कहा कि सिद्दीकी ने ट्रेन पर हमला कर जापान तथा श्रीलंका के नागरिकों की जान लेना चाहता था।

गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने सिमी के पूर्व प्रमुख सफदर नागोरी के हाथों लिखा पत्र भी सिद्दीकी के पास से बरामद किया है। वर्तमान में नागोरी साबरमती जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सिद्दीकी और उसके सहयोगियों ने राज्य की राजधानी रायपुर से 90 किलोमीटर दूर ऐतिहासिक बौद्ध धार्मिक स्थल सिरपुर की भी तलाश की।

सिद्दीकी गत सात जुलाई को बोध गया मंदिर भवन परिसर में विस्फोट का मुख्य आरोपी माना जा रहा है। पिछले दो सप्ताह में सिमी के कथित 13 आतंकियों को यहां से गिरफ्तार किया गया है। इनमें सिद्दीकी भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed