फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Shri Ramlala Darshan Yojana: Ramlala Darshan Yatra begins from Bilaspur, 850 devotees leave for Ayodhya-Kashi

श्री रामलला दर्शन योजना: बिलासपुर से रामलला दर्शन यात्रा शुरू, 850 श्रद्धालु अयोध्या-काशी के लिए रवाना

Wed, 09 Sep 2026 08:27 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 09 Sep 2026 08:27 PM IST
सार

आज बिलासपुर रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। इसमें बिलासपुर संभाग के सभी जिलों के 850 श्रद्धालु शामिल हैं।

विज्ञापन
Shri Ramlala Darshan Yojana: Ramlala Darshan Yatra begins from Bilaspur, 850 devotees leave for Ayodhya-Kashi
850 श्रद्धालु अयोध्या-काशी के लिए रवाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की रामलला दर्शन योजना से प्रदेशवासियों को निरंतर प्रभु श्री राम के दर्शन का सौभाग्य मिल रहा है। इसी कड़ी में आज बिलासपुर रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। इसमें बिलासपुर संभाग के सभी जिलों के 850 श्रद्धालु शामिल हैं।
विज्ञापन

 

जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्ण माहौल में ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक दर्शन का अविस्मरणीय अवसर है। उन्हें अयोध्या में श्री रामलला और वाराणसी में काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन होंगे। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी और जिला पंचायत सभापति भारती नीरज माली उपस्थित थे। स्टेशन पर भक्तिमय वातावरण था और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने इसे महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि धार्मिक यात्राएं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ती हैं। मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में सरकार आस्था का सम्मान कर रही है।

विज्ञापन

 

अग्रवाल ने कहा कि अयोध्या और काशी भारत की सनातन संस्कृति के प्रमुख केंद्र हैं। इन स्थलों की यात्रा से समृद्ध सांस्कृतिक विरासत जानने का अवसर मिलता है। यह संयुक्त धार्मिक यात्रा श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखती है। अयोध्या भगवान श्री राम की जन्मभूमि है, वहीं काशी विश्वनाथ धाम भगवान शिव का विश्वविख्यात तीर्थ है। दोनों स्थलों की यात्रा श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक अनुभूति से परिपूर्ण होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

श्री रामलला दर्शन योजना से अब तक 50 हजार से अधिक नागरिक लाभान्वित हुए हैं। यह उन लोगों के लिए विशेष लाभकारी है, जिनके लिए व्यक्तिगत यात्रा कठिन होती है। श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। जिला प्रशासन, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड और आईआरसीटीसी ने यात्रा की व्यवस्थाएं संभालीं। यह योजना नागरिकों को देश के प्रमुख धार्मिक-सांस्कृतिक स्थलों से जोड़ने का प्रयास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed