फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   mahashivratri Festival Celebrate In Raipur Shiva Temple Chhattisgarh

महाशिवरात्रि 2023: सीएम भूपेश ने दी शुभकामनाएं, महोबा बाजार में मीडिया सिटी का किया शुभारंभ

Sat, 18 Feb 2023 11:28 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 18 Feb 2023 11:28 AM IST
सार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस अवसर पर भगवान शिव से प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है। 

विज्ञापन
mahashivratri Festival Celebrate In Raipur Shiva Temple Chhattisgarh
महाशिवरात्रि पर्व - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस अवसर पर भगवान शिव से प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है।महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर शुभकामना संदेश में उन्होंने ने कहा है कि पूरे देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ राज्य में भी महाशिवरात्रि का त्यौहार श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया जाता है। शिवभक्तों के लिए महाशिवरात्रि का दिन विशेष महत्व रखता है। कहा जाता है कि इस दिन शरीर में आध्यात्मिक और प्राकृतिक ऊर्जा का विशेष लाभकारी प्रवाह होता है। सीएम भूपेश बघेल ने प्रार्थना की है कि भगवान शंकर सभी के जीवन में खुशहाली लाएं।

विज्ञापन

मीडिया सिटी शिवालय परिसर का सीएम ने किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने राजधानी रायपुर के महोबा बाजार स्थित मीडिया सिटी पहुंचे और वहां शिवलिंग प्राणप्रतिष्ठा समारोह में शामिल होकर लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने इस दौरान मीडिया सिटी में ही नवनिर्मित शिवालय परिसर का भी लोकार्पण किया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा  
इस अवसर पर सीएम ने कहा कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मीडिया सिटी में शिवलिंग की प्राणप्रतिष्ठा हो रही है, यह बहुत ही खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि शिव और शक्ति का अद्भुत संगम  शिवलिंग हैं। कोई भी तीज त्यौहार हो, भगवान शिव और मां शक्ति को स्मरण किए बिना वह पूरा नहीं होता। मीडिया सिटी परिवार की ओर से इस अवसर पर मुख्यमंत्री का अभूतपूर्व स्वागत किया गया। इस दौरान मीडिया सिटी के संचालक मंडल के सदस्यों ने वहां सुविधाओं के विस्तार के संबंध में चर्चा की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed