फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Shashi Singh in race for Youth Congress President, Rahul Gandhi takes interviews

NYC President: सरगुजा की शशि सिंह बनेंगी यूथ कांग्रेस की अध्यक्ष!,रेस में 8 नेता, राहुल गांधी लेंगे इंटरव्यू

Mon, 02 Sep 2024 03:15 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 02 Sep 2024 03:15 PM IST
सार

Shashi Singh; Youth Congress Presidential: लोकसभा चुनाव 2024 में सरगुजा लोकसभा सीट से चिंतामणि महाराज के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली शशि सिंह राष्ट्रीय युवा कांग्रेस की अध्यक्ष बनाई जा सकती हैं।

विज्ञापन
Shashi Singh in race for Youth Congress President, Rahul Gandhi takes interviews
शशि सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Shashi Singh; Youth Congress President: लोकसभा चुनाव 2024 में छत्तीसगढ़ की सरगुजा लोकसभा सीट से चिंतामणि महाराज के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली शशि सिंह राष्ट्रीय युवा कांग्रेस की अध्यक्ष बनाई जा सकती हैं। यदि ऐसा हुआ तो उनका छत्तीसगढ़ कांग्रेस में कद बढ़ना तय है। सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा है कि शशि सिंह समेत आठ कांग्रेस नेता इस पद की दौड़ में शामिल हैं, जिनका इंटरव्यू सांसद राहुल गांधी लेंगे। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि राहुल गांधी सभी 8 कांग्रेस नेताओं से से वन-टू-वन चर्चा करने के बाद नाम तय करेंगे। शशि के अलावा हरियाणा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा, राजस्थान के विधायक अभिमन्यु पूनिया और बिहार यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष शिवप्रकाश गरीबदास का राहुल गांधी साक्षात्कार लेंगे। 
विज्ञापन

शशि सिंह छत्तीसगढ़ से एकमात्र आदिवासी नेत्री हैं, जो यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हैं। उनके पिता दिवगंत नेता तुलेश्वर सिंह अजीत जोगी सरकार में मंत्री थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चिंतामणि महाराज को दी थी कड़ी टक्कर
शशि सिंह ने सरगुजा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उन्होंने इस चुनाव में कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आये आदिवासी नेता चिंतामणि महाराज को कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि इस चुनाव में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। इसके बावजूद वो पार्टी में अपनी विशेष पहचान बनाई हुई हैं।


तेज तर्रार कांग्रेस नेत्री हैं शशि
शशि सिंह को तेज तर्रार कांग्रेस नेत्री के रूप में जाना जाता है। वो गोंड जनजातीय समाज की उभरती हुई नेत्री हैं। शशि पूर्व मंत्री तुलेश्वर सिंह की पुत्री हैं। भारत जोड़ो यात्रा और भारत न्याय यात्रा के दौरान कई कार्यक्रमों में भाग लिया है। साथ ही उन्हें कई बार राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में भी देखा गया है। अपने क्षेत्र में उन्होंने अच्छी पकड़ बनाई हुई है। यही वजह है कि कांग्रेस ने शशि सिंह को इस पद के लिये रेस में रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed