{"_id":"5a15b9a14f1c1b8d698bd21a","slug":"sex-racket-busted-in-chhattisgarh-durg-police-arrests-five-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्ग: नौजवान लड़कियों के जिस्म का रेट किया तय, पुलिस ने मारा छापा, 5 धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्ग: नौजवान लड़कियों के जिस्म का रेट किया तय, पुलिस ने मारा छापा, 5 धरे
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
दुर्ग में सेक्स रैकेट में पकड़ी गईं लड़कियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्ग में एक हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस ने अपने मुखबिर की सूचना पर जाल बिछाया और जिस्मफरोशी के इस कारोबार में शामिल लोगों को धर-दबोचा।
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पुलिस ने जानकारी के मुताबिक ग्राहक बनकर सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला दलाल को फोन किया। इस दलाल ने पुलिस को नौजवान लड़कियों की एक रात की कीमत बताना शुरु की। पुलिस ने इस जानकारी के आधार पर शहर के मोहन नगर डाकखाने इलाके में दबिश दी जहां से ये हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से तीन लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। साथ ही घर से शराब की बोतलें और कई अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।
पुलिस के मुताबिक उन्हें एक मुखबिर ने बताया कि शहर के रिहाइशी इलाके में जिस्मफरोशी का धंधा खुलेआम चल रहा है। जिसके बाद पुलिस ने एक विशेष दस्ता बनाया और इस सेक्स रैकेट को पकड़ने की कवायद शुरु कर दी। पुलिस ने इस खबर की पुष्टि के लिए ग्राहक बनकर संबंधित महिला दलाल को फोन किया। जिसपर उस महिला ने कम उम्र की लड़कियों के जिस्म सौदेबाजी की।
विज्ञापन
पुलिस ने जब मौके पर दबिश दी तो उस महिला दलाल के साथ वहां तीन लड़कियां मौजूद थी। पुलिस ने एक लड़की के साथ एक पुरुष ग्राहक को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। जिस्मफरोशी के इस काम में पकड़ी गई लड़कियां उत्तर प्रदेश, कोलकाता और भिलाई की रहने वाली हैं और तीनों की उम्र 25 से 26 साल के बीच है।
पुलिस ने पकड़े गए लोगों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।