फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   seven teachers injured in overturning of school bus in chhattisgarh

Kabirdham: तेज रफ्तार स्कूल बस पलटी, सात टीचर घायल, प्रिसिंपल सहित दो गंभीर, पिकनिक मनाने जा रहे थे भोरमदेव

Sun, 13 Nov 2022 06:35 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 13 Nov 2022 06:35 PM IST
सार

कबीरधाम (कवर्धा) जिले मे लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। सप्ताहभर में पांच सड़क हादसे हो चुके हैं। इसमें छह लोगों की मौत हुई है, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। ज्यादातर सड़क हादसे तेज रफ्तार के चलते हो रहे हैं। इसके बाद भी रफ्तार पर लगाम नहीं लग पा रही है। 

विज्ञापन
seven teachers injured in overturning of school bus in chhattisgarh
तेज रफ्तार स्कूल बस पलटने से कई टीचर घायल हुए हैं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के के कवर्धा (कबीरधाम) में रविवार को तेज रफ्तार स्कूल बस पलट गई। हादसे में सात टीचर घायल हो गए हैं। इनमें स्कूल प्रिसिंपल सहित दो की हालत गंभीर है। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कुछ बच्चे भी चोटिल हुए हैं। सभी लोग पिकनिक मनाने के लिए भोरमदेव जा रहे थे। हादसा लोहारा थाना क्षेत्र में हुआ है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, खैरागढ़ स्थित डेल्टा स्कूल के टीचर पिकनिक मनाने के लिए भोरमदेव जा रहे थे। इस दौरान बस में 17 टीचर थे। बताया जा रहा है कि बस अभी लोहारा क्षेत्र के तालपुर के पास पहुंची थी कि स्पीड ब्रेकर पर जंप के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। 
विज्ञापन




आसपास के लोगों ने हादसा देखा तो पुलिस को सूचना दी और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से लोहारा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से स्कूल की प्रिंसिपल मधु केएस और महिला टीचर कुंजाम को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed