{"_id":"574e52a34f1c1bf551109f56","slug":"seven-children-ill-after-drink-milk","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लेवर्ड दूध पीने से सात बच्चे बीमार पडे़, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लेवर्ड दूध पीने से सात बच्चे बीमार पडे़, दो की मौत
एजेंसी/रायपुर
Updated Wed, 01 Jun 2016 09:08 AM IST
विज्ञापन
दूध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के बीजापुर और जांजगीर-चांपा जिले में दो आंगनबाड़ी केंद्रों में फ्लेवर्ड दूध पीने से दो बच्चियों की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे बीमार पड़ गए। मंगलवार को बीजापुर के पुलिस अधीक्षक केएल ध्रुव के बताया कि सोमवार को बीजापुर के कुत्रू पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले केतुलनार गांव के आंगनवाड़ी केंद्र में कम से कम दस बच्चोें ने दूध पिया था।
विज्ञापन
यह दूध मुख्यमंत्री अमृत योजना’ के तहत बच्चों को वितरित किया गया था। उन्होंने बताया कि दूध पीने के बाद शाम को चार बच्चों ने पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत की। इसके बाद दो बच्चियों को हकीम के पास ले जाया गया। लेकिन दोनों को बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
जिले के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मौत का सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। राज्य के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने दो बच्चियों की मौत पर गहरा दु:ख व्यक्त किया साथ ही मामले की जांच के आदेश भी दिए।
विज्ञापन