{"_id":"5dd9623d8ebc3e547a44a6ad","slug":"senior-chhattisgarh-bjp-leader-and-former-mp-banshilal-mahto-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: भाजपा के पूर्व सांसद बंशीलाल महतो का निधन, लीवर की बीमारी से थे पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: भाजपा के पूर्व सांसद बंशीलाल महतो का निधन, लीवर की बीमारी से थे पीड़ित
Sat, 23 Nov 2019 10:15 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 23 Nov 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
BJP Former MP Banshilal mahato
- फोटो : Social Media
छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व सांसद डॉ. बंशीलाल महतो का शनिवार को निधन हो गया। वह लीवर संबंधी बीमारी से पीड़ित थे। महतो 79 वर्ष के थे और उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और चार बेटियां हैं। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि, महतो को 15 नवंबर को हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से शनिवार को उन्हें गंभीर हालत में कोरबा शिफ्ट किया जा रहा था, इसी दौरान दोपहर में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
एयर एंबुलेंस के बिलासपुर जिले के चकरभाटा हवाई पट्टी पर उतरने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके शव को सड़क मार्ग से कोरबा ले जाया जा गया है। रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन