फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   SECR: Passengers please note; 34 trains passing through Chhattisgarh cancelled

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 34 ट्रेनें रद्द; कई के बदले रूट, देखें शेड्यूल

Sun, 25 Feb 2024 11:16 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 25 Feb 2024 11:16 AM IST
सार

रेल यात्रियों के लिए काम की खबर है। छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 34 ट्रेनों को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने रद्द किया है। इसके साथ ही दो ट्रेनों का रूट बदला गया है। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
SECR: Passengers please note; 34 trains passing through Chhattisgarh cancelled
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रेल यात्रियों के लिए काम की खबर है। छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 34 ट्रेनों को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने रद्द किया है। इसके साथ ही दो ट्रेनों का रूट बदला गया है। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत शहडोल स्टेशन में तीसरी लाइन कनेक्टीविटी के लिए प्री-एनआई और एनआई का काम किया जाएगा। इसके वजह से इन ट्रनों को कैंसिल किया गया है।  

विज्ञापन


रेलवे प्रशासन की ओर से अधोसंरचना विकास के कामों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में अधोसंरचना विकास के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अनूपपुर-न्यू कटनी जंक्शन सेक्शन के शहडोल स्टेशन में तीसरी लाइन कनेक्टीविटी के लिए प्री-एनआई और एनआई का काम किया जाएगा। इसके प्रभाव से ट्रेन रद्द रहेगी। 
विज्ञापन


रद्द होने वाली ट्रेनें 

  1. 27 फरवरी से 10 मार्च तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
  2. विज्ञापन
    विज्ञापन
  3. 28 फरवरी से 11 मार्च तक इंदौर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18233 इंदौर- बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
  4. 26 फरवरी से 10 मार्च तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  5. 28 फरवरी से 12 मार्च तक भोपाल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18235 भोपाल- बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  6. 28 फरवरी से 10 मार्च तक जबलपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11265 जबलपुर- अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
  7. 29 फरवरी से 11 मार्च तक अम्बिकापुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11266 अम्बिकापुर- जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
  8. 27 फरवरी से 10 मार्च तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  9. 28 फरवरी से 11 मार्च तक रींवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
  10. 29 फरवरी से 10 मार्च तक अम्बिकापुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18756 अम्बिकापुर-शहडोल एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
  11. 29 फरवरी से 10 मार्च तक शहडोल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18755 शहडोल-अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
  12. 28 फरवरी से 10 मार्च तक नागपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11201 नागपुर-शहडोल एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
  13. 29 फरवरी से 11 मार्च तक शहडोल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11202 शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
  14. 28 फरवरी, 01, 04, 06 और 08 मार्च को रीवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11751 रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
  15. 29 फरवरी, 02, 05, 07 और 09 मार्च को चिरमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11752 चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
  16. 29 फरवरी 04 और 07 मार्च को लखनऊ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12535 लखनऊ-रायपुर गरीबरथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
  17. 1, 05 और 08 मार्च को रायपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12536 रायपुर- लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
  18. 3 और 10 मार्च को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
  19. 4 और 11 मार्च को अजमेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18214 अजमेर- दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
  20. 2 और 9 मार्च को उदयपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
  21. 3 और 10 मार्च को शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20972 शालीमार- उदयपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
  22. 28 फरवरी और  6 मार्च को रानी कमलापति से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22169 रानी कमलापति-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
  23. 29 फरवरी और 7 मार्च को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22170 सांतरागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
  24. 28 फरवरी और 06 मार्च को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20828 सांतरागाछी - जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
  25. 29 फरवरी और 7 मार्च को जबलपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20827 जबलपुर- सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
  26. 2 और 9 मार्च को शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22830 शालीमार-भुज एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
  27. 5 और 12 मार्च को भुज से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22829 भुज -शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
  28. 29 फरवरी से 10 मार्च तक चिरमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08269 चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
  29. 29 फरवरी से 10 मार्च तक चँदिया रोड से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08270 चंदिया रोड - चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । 
  30. 29 फरवरी से 10 मार्च तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08740 बिलासपुर – शहडोल मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । 
  31. 29 फरवरी से 10 मार्च तक शहडोल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08739 शहडोल - बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । 
  32. 28 फरवरी से 10 मार्च तक कटनी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 06617 कटनी-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
  33. 29 फरवरी से 11 मार्च तक चिरमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 06618 चिरमिरी-कटनी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
  34. 29 फरवरी, 02, 05, 07 व 09 मार्च को चिरमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 05755 चिरमिरी-अनूपपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
  35. 29 फरवरी, 02, 05, 07 व 09 मार्च को अनूपपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 05756 अनूपपुर-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।


 रास्ते में खत्म और शुरू होने वाली ट्रेनें  

  1. 29 फरवरी से 10 मार्च तक अम्बिकापुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08750 अम्बिकापुर–शहडोल मेमू पैसेंजर स्पेशल अनूपपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा अनुपपुर – शहडोल के मध्य रद्द रहेगी। 
  2. 29 फरवरी से 10 मार्च तक शहडोल से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08749 शहडोल-अम्बिकापुर मेमू पैसेंजर स्पेशल अनूपपुर से शुरू होगी और शहडोल–अनूपपुर के मध्य रद्द रहेगी।


इन ट्रेनों के बदले रूट

  1. 27 फरवरी से 08 मार्च तक बरौनी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 15231 बरौनी – गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया कटनी – जबलपुर – नैनपुर – बालाघाट के रास्ते चलेगी।
  2. 28 फरवरी से 09 मार्च तक गोंदिया से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया - बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया बालाघाट – नैनपुर – जबलपुर - कटनी के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed