फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   SDO sub engineer suspended in road corruption case in Bijapur, notice to EE

CG: नेलसनार से गंगालुर सड़क में हुए भ्रष्टाचार को लेकर बड़ी कार्रवाई, एसडीओ, सब इंजीनियर सस्पेंड व ईई को नोटिस

Fri, 17 Jan 2025 09:52 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 17 Jan 2025 09:52 PM IST
सार

नेलसनार से मिरतूर-गंगालूर सड़क निर्माण कार्य में हुए भ्रष्टाचार को लेकर राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीजापुर लोक निर्माण विभाग के एसडीओ व सब इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया है। वहीं, कार्यपालन अभियंता को नोटिस देकर 15 दिनों के भीतर जवाब तलब किया गया है। 

विज्ञापन
SDO sub engineer suspended in road corruption case in Bijapur, notice to EE
Suspended

विस्तार

बीजापुर जिले के चर्चित नेलसनार से मिरतूर-गंगालूर सड़क निर्माण कार्य में हुए भ्रष्टाचार को लेकर राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीजापुर लोक निर्माण विभाग के एसडीओ व सब इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया है। वहीं, कार्यपालन अभियंता को नोटिस देकर 15 दिनों के भीतर जवाब तलब किया गया है। साथ ही दोषियों पर एफआईआर के निर्देश दिए गए है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, भैरमगढ़ ब्लॉक के नेलसनार से मिरतुर व गंगालुर सड़क में हुए भारी भ्रष्टाचार को लेकर राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एसडीओ आरके सिन्हा व उप अभियंता जीएस कोड़ोपी को सस्पेंड कर दिया है। वहीं, तत्कालीन प्रभारी कार्यपालन अभियंता बीएल ध्रुव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सरकार ने पूर्व ईई से 15 दिनों के भीतर जवाब तलब किया है। वहीं, इस मामले में बीएल ध्रुव तत्कालीन कार्यपालन अभियंता, आरके सिन्हा अनुविभागीय अधिकारी, उप अभियंता जीएस कोड़ोपी एवं अन्य के खिलाफ तत्काल एफआईआर के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


मालूम हो कि इस सड़क में बिना काम के ठेकेदार को जारी हुई करोड़ों की राशि के बाद अफसर भी सवालों के घेरे में आ गए हैं। सड़क में हुए भ्रष्टाचार को सामने लाने वाले पत्रकार मुकेश चंद्राकर के हत्याकांड के बाद इस सड़क की तीन बार जांच हो चुकी है। उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भी भेज दी गई है। बताया गया है कि अभी इस सड़क में मात्र दो पार्ट में चार किलोमीटर सड़क पूर्ण और 28 किलोमीटर की सड़क अधूरी है, लेकिन ठेकेदार ने सांठगांठ कर 90% राशि 116 करोड़ रुपये अनुबंध राशि से आहरण कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed