फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Sarva Adivasi Samaj demands action in case of girl death in Bijapur

CG: पेड़ से लटकी मिली बालिका, सर्व आदिवासी समाज ने की कार्रवाई की मांग; कहा- बाहरी लोगों से फैल रहा अपराध

Mon, 01 Apr 2024 08:41 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: श्याम जी. Updated Mon, 01 Apr 2024 08:41 PM IST
सार

बीजापुर में एक नाबालिग लड़की का शव पेड़ पर लटकता मिला था। परिजनों ने बालिका की आत्महत्या को संदिग्ध बताया था। मामले में आदिवासी समाज ने उच्च स्तरीय जांच कराने तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Sarva Adivasi Samaj demands action in case of girl death in Bijapur
सर्व आदिवासी समाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तुमनार रोड पर आईटीआई के पास रविवार को एक नाबालिग लड़की का शव पेड़ पर लटकता मिला था। परिजनों ने बालिका की आत्महत्या को संदिग्ध बताते हुए सर्व आदिवासी समाज के माध्यम से उच्च स्तरीय जांच कराने तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष जग्गूराम तेलामी ने बताया कि सर्व आदिवासी समाज का एक प्रतिनिधि मंडल मृतका के घर पहुंचकर अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल हुआ तथा घटना की जानकारी जुटाई गई है। जग्गू राम तेलामी ने बताया कि मृतका (17)  निवासी चिन्नाकोड़ेपाल की रहने वाली है तथा यहां बीजापुर में अपनी मौसी के यहां रहती थी। परिजनों के अनुसार शनिवार को किसी से फोन में बात करके घर से निकली थी और एक बजे के करीब अपनी सहेली से बात कर फोन काट दिया था। इसके बाद से उसका फोन स्विचऑफ आ रहा था। रविवार को परिजनों को सूचना मिली की तुमनार रोड कोकड़ा पारा के पास शव लटका हुआ है।
विज्ञापन


जग्गू राम तेलामी ने कहा कि बीजापुर में परदेशियों की बढ़ती संख्या के चलते जिले अपराधिक घटनाएं बढ़ गई हैं। आदिवासी युवतियों को कथित तौर पर प्रेमजाल में फंसाकर उनकी इज्जत-आबरू के साथ खिलवाड़, शादी का झांसा देकर उनकी जमीनों पर कब्जा करने जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। जग्गू राम तेलामी ने कहा कि सर्व आदिवासी समाज बीते वर्षों में यहां फर्जी तरीके से आदिवासी जमीनों के मालिक बने बैठे लोगों की जांच के साथ 17 वर्षीय आदिवासी बालिका के आत्महत्या मामले में जल्द कार्रवाई करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed