{"_id":"678117e9f1feb4a41402c342","slug":"sarv-hindu-samaj-demonstrated-against-cow-slaughter-and-cow-smuggling-in-raipur-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: गौकशी और गौ तस्करी के खिलाफ सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, बोले- अपराधियों को मिले फांसी की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: गौकशी और गौ तस्करी के खिलाफ सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, बोले- अपराधियों को मिले फांसी की सजा
Fri, 10 Jan 2025 06:22 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 10 Jan 2025 06:22 PM IST
विज्ञापन
सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सर्व हिंदू समाज ने गौ हत्या और गौ तस्करी के विरोध में बड़ा प्रदर्शन किया है। इस दौरान सर्व हिंदू समाज, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शहर के अंबेडकर चौक में चक्काजाम किया। प्रदर्शनकारी पारंपरिक वेशभूषा में दिखे साथ ही हाथों में झंडे और बैनर लिए विरोध प्रदर्शन किया। सभी संगठनों ने मिलकर एसपी कार्यालय पहुंचे, जहां अपनी मांग रखी।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोगों के साथ धर्माचार्य संत भी शामिल हुए। जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान अंबेडकर चौक उनके नारों से गूंज उठा। प्रदर्शन के बाद समाज के प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
सर्व हिंदू समाज की मांगें
बता दें कि सर्व हिंदू समाज ने ज्ञापन देने के साथ ही चेतावनी दी कि मामले में अगर प्रशासन ने ठोस और तत्काल कदम नहीं उठाया, तो प्रदेश में आंदोलन व्यापक और उग्र रूप धारण करेगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गौ माता कि सुरक्षा के लिए हम किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। यह प्रदर्शन केवल विरोध नहीं, बल्कि हिंदू समाज की एकजुटता और संकल्प का प्रतीक था।

- गौ हत्या और तस्करी के अपराधियों को उम्रकैद या फांसी की सजा दी जाए।
- माफिया सरगनाओं पर बुलडोजर कार्रवाई की जाए।
- इस घिनीने रैकेट में शामिल आरोपियों के अवैध संपत्तियों को जब्त किया जाए।
- जिस थाना क्षेत्र में गौकशी हुआ वहां के पुलिस अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाए।
- रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में गौ तस्करी के रैकेट को खत्म करने विशेष अभियान चलाया जाए।