फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Sandhi Pujan was held with great pomp in Ramanujganj, more than 5000 women participated

Chhattisgarh: रामानुजगंज में धूमधाम से हुआ संधि पूजन, पांच हजार से अधिक महिलाओं ने लिया भाग

Tue, 30 Sep 2025 04:08 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, रामानुजगंज Published by: Lalit Kumar Singh Updated Tue, 30 Sep 2025 04:08 PM IST
सार

शारदीय नवरात्र के अष्टमी और नवमी तिथि के संधिकाल में नगर के विभिन्न दुर्गा पंडालों में परंपरागत संधि पूजन का आयोजन हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ किया गया। यह पूजन दोपहर 1:36 बजे से 1:44 बजे के बीच संपन्न हुआ।

विज्ञापन
Sandhi Pujan was held with great pomp in Ramanujganj, more than 5000 women participated
रामानुजगंज में धूमधाम से हुआ संधि पूजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज में शारदीय नवरात्र के अष्टमी और नवमी तिथि के संधिकाल में नगर के विभिन्न दुर्गा पंडालों में परंपरागत संधि पूजन का आयोजन हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ किया गया। यह पूजन दोपहर 1:36 बजे से 1:44 बजे के बीच संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


विशेष रूप से नवयुग दुर्गा पूजा समिति, पीपल चौक के पंडाल में संधि पूजन का भव्य आयोजन हुआ। इस दौरान 1000 से अधिक महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में शामिल होकर देवी की आराधना की। दीप प्रज्वलन, हवन, मंत्रोच्चार और भक्ति संगीत से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। नगर के अन्य दुर्गा पंडालों को मिलाकर कुल 5000 से अधिक महिलाओं ने संधि पूजन में भाग लिया।
विज्ञापन


परंपरा और श्रद्धा का संगम
पूजन के दौरान माता रानी को दीपों से आरती अर्पित की गई और पुष्पांजलि के साथ भक्तों ने परिवार व समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। समिति की व्यवस्था अनुशासित और सुव्यवस्थित रही, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। 1977 से पीपल चौक दुर्गा मंडप में पूजन करा रहे विद्वान पुजारी नंदलाल उपाध्याय ने बताया कि संधि पूजन मां ज्वाला के सम्मान में दीप प्रज्वलन कर किया जाता है। इस दिन चतुष् योगिनी मां से प्रार्थना की जाती है कि वे भक्तों को आर्थिक, मानसिक और शारीरिक परेशानियों से मुक्ति प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य स्थानों पर भी पूजन
शास्त्री चौक, वार्ड क्रमांक 1, मध्य बाजार, खोपा महुआ, बिजली ऑफिस, वार्ड क्रमांक 13 सहित नगर के अन्य प्रमुख पंडालों में भी संधि पूजन विधिवत संपन्न हुआ। संधि पूजन के इस शुभ अवसर पर नगर में धार्मिक उल्लास का विशेष वातावरण रहा। श्रद्धालुओं ने माता रानी की आराधना में गहरी आस्था और उत्साह के साथ भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed