फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Samosa seller Ajay Pali filed nomination papers as independent candidate

Lok Sabha Election: समोसा बेचने वाले अजय पाली ने भरा नामांकन, कहा- जीतने के बाद संसद में पूरे होंगे सभी काम

Thu, 28 Mar 2024 03:48 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: श्याम जी. Updated Thu, 28 Mar 2024 03:48 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। चार अप्रैल तक नामांकन की प्रक्रिया होगी। राजनांदगांव से अजय पाली ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया है। अजय पाली समोसा बेचकर अपना जीवन यापन करते हैं।

विज्ञापन
Samosa seller Ajay Pali filed nomination papers as independent candidate
निर्दलीय प्रत्याशी अजय पाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजनांदगांव लोकसभा सीट के लिए अधिसूचना का प्रकाशन गुरुवार सुबह 11 बजे हुआ। इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। नामांकन फार्म खरीदने के लिए कवर्धा से समोसा बेचने वाले अजय पाली पहुंचे। अजय पाली सबसे पहले नामांकन फार्म खरीद कर चुनावी मैदान में उतर गए हैं। उन्होंने बताया कि यदि वे चुनाव जीत जाते हैं तो सबसे पहले कवर्धा जिले में रेल सुविधा के प्रयास करेंगे। इसके साथ ही जनता के मुद्दों को भी संसद तक लेकर जाएंगे और जनता के छोटे-मोटे सभी काम पूरे होंगे।

विज्ञापन


अजय पाली ने बताया कि गरीब और मजबूर तबके के वर्ग के लोगों को अपना काम करवाने के लिए नेताओं के चक्कर काटने पड़ते हैं, जिससे वह बेहद आहत हैं। वहीं, नेताओं के चिकनी-चुपड़ी बातों और वादों से परेशान होकर वह चुनावी रण में कूदे हैं। उन्होंने सभी प्रत्याशियों को कड़ी टक्कर देने की भी बात कही है। वहीं, पोस्टर और बड़े खर्चे वाला चुनाव न लड़कर घर-घर जाकर वोट के लिए अपील करने की बात कही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह समोसा बेचने का काम करते हैं, जिसे उनके परिवार का जीवन यापन होता है। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के मुद्दे को लेकर वह जनता के बीच जाएंगे। अगर वह जीत जाते हैं तो कवर्धा में रेल सुविधा सहित अन्य सुविधाओं का विकास उनके द्वारा किया जाएगा। कलेक्टर राजनांदगांव के कोर्ट में नामांकन जमा किए जाएंगे। चार अप्रैल तक नामांकन की प्रक्रिया होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed