{"_id":"6431860aac76f1a82d00bdc9","slug":"sakti-news-one-youth-died-in-a-road-accident-another-seriously-injured-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sakti: ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, एक की मौके पर हुई मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sakti: ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, एक की मौके पर हुई मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
Sat, 08 Apr 2023 08:49 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 08 Apr 2023 08:49 PM IST
सार
घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। वहां मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Sakti News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सक्ती जिले मे बाराद्वार थाना क्षेत्र के ठठारी गांव में सड़क हादसे में बाइक पर सवार दो युवकों को तेजी से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे मे बाइक सवार एक युवक के सिर पर गंभीर चोट आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है।
विज्ञापन
घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। वहां मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। और आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, ग्राम खरवानी निवासी हरीश कुमार पिता संतन मनहर अपने साथी प्रकाश कुमार कर्ष निवासी बैलादुला दोनो दोस्त है एक बाइक में सवार होकर एक साथ किसी काम से बाराद्वार आए हुए थे। काम खत्म होने के बाद दोनों युवक खरवानी वापस जा रहे थे। दोनों ग्राम ठठारी के पास पहुंचे थे कि उसी समय तेज रफ्तार से आ रहा ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार युवकों को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक के सिर पर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया।
विज्ञापन