फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Road Safety Week: Traffic and police station in Raipur told students to follow traffic rules like this

सड़क सुरक्षा सप्ताह: रायपुर में यातायात और थाना पुलिस ने स्टूडेंट्स को बताया- ऐसे करें ट्रैफिक रूल्स का पालन

Sat, 20 Jan 2024 03:46 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 20 Jan 2024 03:46 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटना को देखते हुए प्रशासन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। सड़क सुरक्षा सप्ताह माह 15 जनवरी से 14 फरवरी तक आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
Road Safety Week: Traffic and police station in Raipur told students to follow traffic rules like this
रायपुर में यातायात और थाना पुलिस ने स्टूडेंट्स को बताया ट्रैफिक रूल्स - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटना को देखते हुए प्रशासन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। सड़क सुरक्षा सप्ताह माह 15 जनवरी से 14 फरवरी तक आयोजन किया जाएगा। इस दौरान थाना मंदिर हसौद और यातायात पुलिस एक निजी विश्वविद्यलाय पहुंची, थाना प्रभारी रोहित मालेकर और यातायात से रिसोर्स पर्सन के रूप मे पहुंचे सहायक उपनिरीक्षक टीएल भोई के ने छात्र छात्राओ और कॉलेज प्रबंधन को यातायात के नियमों की जानकारी दी गई। 
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को सड़क पर तेज गति और लापरवाही पूर्वक स्टंटबाजी करते हुए वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने, शराब पीकर वाहन न चलाने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करने, नाबालिग बच्चो को वाहन चलाने न देने, यातायात के नियमों और संकेतो का पालन करने के संबंध मे बताया गया। 
विज्ञापन


इस दौरान छात्र छात्राओं से यातायात नियमों का पालने करते हुए वाहन चलाने की अपील भी की गई। यातायात के नियमों के अनदेखी से सड़क हादसों के कारण परिवार समाज को होने वाली क्षति की जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया गया। उन्हें गुड सेमेरिटन लॉ के बारे मे बताया गया, साथ ही यातायात जागरूकता से संबंधित पाम्प्लेट का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed