फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Road accident occurred in Korba in Chhattisgarh four people dead and three children injured

छत्तीसगढ़ के कोरबा में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, तीन बच्चे घायल

Mon, 03 Aug 2020 02:59 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 03 Aug 2020 02:59 PM IST
विज्ञापन
Road accident occurred in Korba in Chhattisgarh four people dead and three children injured
सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

एक तरफ देश में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जा रहा है, बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांध रही है ताकि भाई उसकी रक्षा और सुरक्षा करें लेकिन छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक परिवार के लिए ये दिन मातम लेकर आया है। छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग मारे गए।

विज्ञापन



कोरबा में एक स्टेशनरी ट्रक और एसयूवी कार के बीच टक्कर से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कुल चार लोगों की जान गई है और तीन बच्चे घायल हैं। स्थानीय पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। काटघोरा के सब डिविजशन पुलिस अधिकारी पंकज पटेल ने बताया कि ये हादसा अंबिकापुर-कोरबा हाईवे पर हुआ।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बांगो पुलिस क्षेत्र के तहत आने वाले पाटला गांव में ये हादसा हुआ है। हादसे में मृतकों की पहचान मोनी कुमारी (32 साल), उनके रिश्तेदार दीपक कुमार शर्मा (22 साल), त्रिपुरारी शर्मा (32 साल) और चालक शंकर काहर (40 साल) के रूप में की गई है। ये सभी लोग बिहार के रहने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मोनी कुमारी की बेटी मानवी (छह साल), और बेटे मानव (छह साल), और मयंक (चार साल) घायल हैं। मोनी और उनका परिवार रविवार को बिहार से कोरबा जा रहे थे। मोनी अपने पिता की मृत्यु के दसवें दिन के अनुष्ठान के लिए जा  रही थी। 

पुलिस ने बताया कि हादसे की तफ्तीश में ऐसा लगता है कि गाड़ी चलाते समय चालक की आंख लग गई होगी और गाड़ी सड़क के दूसरी ओर खड़े स्टेशनरी ट्रक से जा टकराई होगी। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।


उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायल बच्चों को कोरबा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed