{"_id":"61356a418ebc3e847778e76c","slug":"right-wing-activists-beat-up-priest-and-two-others-in-raipur-police-station-over-conversion-in-raipur-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: धर्मांतरण को लेकर दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने पादरी और दो अन्य के साथ थाने में की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: धर्मांतरण को लेकर दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने पादरी और दो अन्य के साथ थाने में की मारपीट
Mon, 06 Sep 2021 06:39 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 06 Sep 2021 06:39 AM IST
सार
- दक्षिणपंथी संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी के चेंबर में ही तीनों के साथ मारपीट की।
- आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा-147 (दंगा करना) के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने पादरी और दो अन्य के साथ मारपीट
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रायपुर के एक पुलिस थाने में रविवार को दक्षिणपंथी संगठन के कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण के मुद्दे पर एक पादरी और ईसाई संगठन के दो पदाधिकारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इसके साथ ही उन्हें प्रताड़ित भी किया गया। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि दक्षिणपंथी समूह के कार्यकर्ताओं ने पादरी हरीश साहू पर धर्मांतरण में शामिल होने का आरोप लगाया जिसके बाद उनसे पुरानी बस्ती पुलिस थाने में मारपीट की। साथ ही छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम के महासचिव अंकुश बरियेकर और एक अन्य व्यक्ति प्रकाश मसीह के साथ भी मारपीट की गई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया, दक्षिणपंथी संगठन ने साहू पर धर्मांतरण में शामिल होने का आरोप लगाते हुए पुलिस थान में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें थाने में बुलाया था। पुलिस के बुलाने पर वह बरियेकर और मसीह के साथ थाने आए थे। लेकिन वहां मौजूद दक्षिणपंथी संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी के सामने ही तीनों के साथ मारपीट की और उन्हे प्रताड़ित भी किया।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा इस घटना के बाद पुरानी बस्ती पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी यदुमणि सिदर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव ने लाइन हाजिर कर दिया है। उन्होंने बताया कि बरियेकर ने इस घटना की शिकायत दर्ज कराई है।
जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा-147 (दंगा करना), 294 (अश्लील कार्य या गीत), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और धारा -506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गौरतलब है कि यह घटना 25 वर्षीय पादरी कवलसिंह परास्ते की कबीरधाम जिले के पोल्मी गांव की घटना के एक सप्ताह बाद हुई है। करीब 100 लोगों की भीड़ परास्ते के घर पर पहुंची थी और उन सभी पर धर्मांतरण में शामिल होने का आरोप लगाया था।