फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Republic Day 2025: Pandiram Mandavi selected for Padma Shri award

Republic Day 2025: बस्तर के पंडीराम मंडावी ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान; पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित

Sun, 26 Jan 2025 12:16 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 26 Jan 2025 12:16 PM IST
सार

Pandiram Mandavi selected for Padma Shri award: बस्तर के पंडीराम मंडावी ने छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है।

विज्ञापन
Republic Day 2025: Pandiram Mandavi selected for Padma Shri award
बस्तर के पंडीराम मंडावी ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Pandiram Mandavi selected for Padma Shri award: बस्तर के पंडीराम मंडावी ने छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। उन्होंने प्रदेश को गौरवांवित किया है। केंद्र सरकार ने उन्हें पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित किया है। उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान पारंपरिक वाद्ययंत्र निर्माण और लकड़ी की शिल्पकला के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाएगा। उनकी इस उपलब्धि पर राज्य के मुखिया सीएम विष्णुदेव साय ने हर्ष जताते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनायें दी हैं। 

विज्ञापन


नारायणपुर जिले के 68 वर्षीय जनजातीय कलाकार पंडीराम मंडावी  गोंड मुरिया जनजाति से हैं। वे पिछले पांच दशकों से बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर को न केवल संरक्षित कर रहे हैं, बल्कि उसे नई पहचान भी दिला रहे हैं। उनकी विशेष पहचान बांस की बस्तर बांसुरी, जिसे ‘सुलुर’ कहा जाता है, के निर्माण में है। इसके अलावा, उन्होंने लकड़ी के पैनलों पर उभरे हुए चित्र, मूर्तियां और अन्य शिल्पकृतियों के माध्यम से अपनी कला को वैश्विक स्तर पर पहुंचाया है।
विज्ञापन


मंडावी ने मात्र 12 वर्ष की आयु में अपने पूर्वजों से यह कला सीखी और अपने समर्पण व कौशल के दम पर छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। एक सांस्कृतिक दूत के रूप में उन्होंने अपनी कला का प्रदर्शन 8 से अधिक देशों में किया है। साथ ही अपने कार्यशाला के जरिए एक हजार से अधिक कारीगरों को प्रशिक्षण देकर इस परंपरा को नई पीढ़ियों तक पहुंचाने का कार्य किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed