फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ravindra Choubey given charge Panchayat Rural Development department relinquished by TS SinghDeo Chhattisgarh

Chhattisgarh: रवींद्र चौबे बने राज्य के पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री, टीएस सिंहदेव ने छोड़ा था पद

Thu, 21 Jul 2022 09:30 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 21 Jul 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
Ravindra Choubey given charge Panchayat Rural Development department relinquished by TS SinghDeo Chhattisgarh
भूपेश बघेल - फोटो : Social media

छत्तीसगढ़ के मंत्री रवींद्र चौबे को राज्य के पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस फैसले पर अपनी मुहर लगा दी है।  इससे पहले छत्तीसगढ़ के मंत्री टीएस सिंहदेव ने 16 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। सिंह देव ने चार पेज की चिट्ठी के जरिए पंचायती विभाग छोड़ने का एलान किया था। हालांकि, जब सीएम भूपेश बघेल से सिंह देव के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उन्हें अभी तक इस्तीफा नहीं मिला है।

विज्ञापन


चार पन्ने के इस्तीफे के बाद से ही सियासी गलियारे में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। कई लोगों का कहना था कि उन्हें सरकार में दरकिनार किया जा रहा है। हालांकि, वह अन्य चार मंत्रालयों का पदभार संभालते रहेंगे। सिंहदेव ने मुख्यमंत्री को सौंपे चार पन्नों के इस्तीफे में विभाग और सरकार के कामकाज पर असंतोष जाहिर किया था।
विज्ञापन


सिंहदेव ने कहा था कि मैं पिछले तीन साल से अधिक समय से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के भारसाधक मंत्री के रूप में काम कर रहा हूं। इस दौरान कुछ ऐसी परिस्थितियां बनीं, जिनसे मैं आपको अवगत कराना चाहता हूं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश के आवास विहीन लोगों को मकान बनाकर दिया जाना था, जिसके लिए मैंने कई बार आपसे चर्चा कर राशि आवंटित करने का अनुरोध किया, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस कारण राज्य के करीब आठ लाख लोगों के लिए मकान नहीं बन सके। मुझे दुःख है कि इस योजना का लाभ प्रदेश के आवास विहीन लोगों को नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ भाजपा का अविश्वास प्रस्ताव
भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के खिलाफ बृहस्पतिवार को विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन विपक्षी दल ने अविश्वास का प्रस्ताव पटल पर रखा। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने प्रस्ताव को पढ़ा और 27 जुलाई को चर्चा के लिए सूचीबद्ध किया। 90 सदस्यों वाली विधानसभा में कांग्रेस के 71 विधायक हैं। भाजपा के 14, जेसीसी (जे) के तीन और बहुजन समाज पार्टी कि सदन में दो सदस्य हैं। नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक ने बुधवार को कहा था कि भाजपा ने सभी मोर्चों पर विफल रहने वाली कांग्रेस सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed