{"_id":"cb24550db9092441ea89ebd8e64ef5cd","slug":"rape-gangrape-chhattisgarh-hindi-news-ss","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म की सजा, हर महीने 500 रुपए और 25 किलो चावल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म की सजा, हर महीने 500 रुपए और 25 किलो चावल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 14 Aug 2014 12:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसपर एकबारगी शायद यकीन न हो। यहां सांकरा गांव में हुए एक दुष्कर्म के मामले में गांव की पंचायत ने दोषी युवक को सजा के तौर पर पीड़िता को हर महीने 500 रुपए भत्ता और 25 किलो चावल देने का आदेश दिया।
विज्ञापन
क्या था मामला
रांजनांदगांव के सांकरा गांव में कुछ महीने पहले एक 19 वर्षीय गूंगी लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। जब वह गर्भवती हुई तब परिवार के लोगों को इस मामले की जानकारी हुई। परिवार के लोगों ने गांव की पंचायत में यह मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
पंचायत में पहुंचे इस मामले में दोषी यवुक को सजा के तौर पर हर महीने 500 रुपए भत्ता और 25 किलो चावल देने की सजा सुनाई।
इसके साथ ही पीड़ित के परिवार के लोगों को यह निर्देश दिए कि मामला पुलिस में ना जाए। इस पूरे मामले की अभी तक कोई पुलिस शिकायत नहीं की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पीड़िता की तीन महीने पहले शादी हुई है जबकि वह पांच मांह की गर्भवती है।
विज्ञापन