फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   rape_crime_chhatisgarh

बेटी का इलाज कराने गई मां से रेप

Fri, 06 Jun 2014 11:41 AM IST
Updated Fri, 06 Jun 2014 11:41 AM IST
विज्ञापन
rape_crime_chhatisgarh

छत्तीसगढ़ में बलात्कार की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। हर दिन राज्य के अलग-अलग इलाकों से इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।

विज्ञापन


एक तरफ जहां जशपुर के कुसमी इलाके में एक युवती के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना सामने आई है, वहीं जशपुर में कोरबा की 10वी कक्षा की एक छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ है।

दूसरी ओर अंबिकापुर के दरिमा इलाके में बेटी का इलाज कराने गई मां के साथ झोलाछाप डॉक्टर ने बलात्कार किया। एक दिन पहले ही बालोद इलाके में 3 साल की एक बच्ची के साथ बलात्कार का मामला सुर्खियों में था।

विज्ञापन

जशपुर में गैंगरेप

rape_crime_chhatisgarh

सीजीखबर के अनुसार गुमला झारखंड से कोरबा लौट रही एक छात्रा बस के इंतजार में जशपुर बस स्टैंड पर खड़ी थी।

शौचालय जाने के लिये वह अपने परिजनों से अलग हुई तो वह रास्ता भटक गई। उसी समय छात्रा को बाइक सवार दो युवकों ने बस स्टैंड पहुंचाने का झांसा दिया और उसे बाइक में बैठा कर रानीदाह ले गये।

रानीदाह शहर से 17 किलोमीटर दूर धार्मिक स्थल है। दोनों आरोपियों ने इस दौरान अपने एक और साथी को बुला लिया था। इसके बाद तीनों आरोपियों ने छात्रा के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया।

इसके बाद तीसरा युवक छात्रा को लेकर अपने घर आ गया, जहां उसने रात भर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और 5 जून की सुबह उसे घर से भगा दिया। सुबह पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी ने छात्रा को देखा और मामला सामने आया।

अगवा कर रेप

rape_crime_chhatisgarh

इसी तरह जशपुर जिले के ही कुसमी में एक होटल में काम करने वाली 21 साल की लड़की के घर तीन अपराधी पहुंचे।

उन्होंने घर का दरवाज़ा तोड़ कर लड़की को अगवा कर लिया और दर्रीपारा के थींग बांध के पास ले जा कर तीनों अपराधियों ने बलात्कार किया।

लड़की जब बेहोश हो गई तो तीनों आरोपी उसे वहीं छोड़ कर भाग गये। होश आने के बाद लड़की घर पहुंची और उसने घरवालों को पूरे मामले की जानकारी दी

विज्ञापन

मां से रेप

rape_crime_chhatisgarh

अंबिकापुर के दरिमा थाना के तिहपटरा में एक महिला अपनी 6 साल की बच्ची को लेकर एक झोला छाप डाक्टर के पास पहुंची।

बच्ची को बुखार था लेकिन झोला छाप डाक्टर वण सिंह पर आरोप है कि उसने लड़की की मां को बच्ची पर किसी भूत का साया होने की बात कही और बच्ची को सुला देने के लिये कहा।

इसके बाद उसने महिला के साथ बलात्कार किया। महिला रोते हुये अपनी बच्ची को लेकर घर पहुंची और उसके बाद परिजनों के साथ थाना पहुंच कर उसने बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed