फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ranchi: bees attacked on policemen celebrating Holi

रांची: होली की मस्ती में मधुमक्खियों का हुड़दंग, सिर पर पैर रखकर भागे पुलिसकर्मी 

Sat, 19 Mar 2022 05:35 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Amit Mandal Updated Sat, 19 Mar 2022 05:35 PM IST
सार

झारखंड पुलिस एसोसिएशन के पुलिसकर्मी व कई पदाधिकारी शनिवार को आईजी आवास में होली मना रहे थे। इसी दौरान यह घटना हुई। 

विज्ञापन
Ranchi: bees attacked on policemen celebrating Holi
मधुमक्खी का हमला - फोटो : pexels.com

विस्तार

रांची में पुलिसकर्मियों की होली की मस्ती में मधुमक्खियों ने हुड़दंग मचा दिया। रांची के आईजी आवास में होली मना रहे पुलिसकर्मियों पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया जिससे रंग में भंग पड़ गया। इस दौरान आवासीय परिषद में गाना-बजाना चल रहा था। हमले के बाद लोग ढोलक, झाल, मंजीरा छोड़कर भाग निकले। कई लोग मधुमक्खियों के डंक के शिकार हो गए। इस दौरान परिसर में थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


दरअसल झारखंड पुलिस एसोसिएशन के पुलिसकर्मी व कई पदाधिकारी शनिवार को आईजी आवास में होली मना रहे थे। सब नाच-गाने और एक दूसरे को रंग लगाने में व्यस्त थे। इस बीच अचानक मधुमक्खियों ने इन पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।  
विज्ञापन


हर किसी ने वहां से दौड़ लगा दी। किसी ने कमरे में घुसकर अपने को बचाया तो किसी ने भाग कर खुद को अपनी कार में बंद कर लिया। इधर-उधर भागने के दौरान कुछ पुलिसकर्मी गिर गए। कुछ को हल्की चोटें भी लगीं। वहीं कुछ लोगों को मधुमक्खियों ने डंक मार दिया। सभी को प्राथमिक इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल भेजा गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


झारखंड पुलिस एसोसिएशन के बैनर तले पुलिस के जवान और कुछ अधिकारी रंग और गुलाल लेकर होली मनाने निकले थे। यह लोग अलग-अलग अधिकारियों के आवास पर जाकर गाना-बजाना कर रहे थे तभी यह घटना हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed