फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raman singh travelled in helicopters, which was working for defence force

सीएम को घुमाते थे नक्सल अभियान के हेलीकॉप्टर

Wed, 28 Oct 2015 10:12 PM IST
Updated Wed, 28 Oct 2015 10:12 PM IST
विज्ञापन
Raman singh travelled in helicopters,  which was working for defence force

छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान में लगे हेलीकॉप्टर के दो पायलटों को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्यवाही नागरिक विमानन महानिदेशालय ने की है। आरोप है कि एक निजी कंपनी के एक इंजन वाले बेल-407 चॉपर हेलीकॉप्टर का छत्तीसगढ़ सरकार ने दुरुपयोग किया है।

विज्ञापन


वेबसाइट सीजीखबर डॉट कॉम के अनुसार इस हेलीकॉप्टर को नक्सल विरोधी अभियान के लिये सुरक्षा बलों के जवानों को लाने ले जाने के लिये किराये पर लिया गया है। आरोप है कि हेलीकॉप्टर के पायलटों ने इसमें कथित रूप से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह को सवारी कराई थी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि नागरिक विमानन महानिदेशालय के नियमों के अनुसार वीवीआईपी तथा मुख्यमंत्री सुरक्षा की दृष्टि से दो इंजन वाले हेलीकॉप्टर में ही सवारी कर सकते हैं जबकि यह चॉपर एक इंजन वाला है। हालांकि छत्तीसगढ़ सरकार ने हेलीकॉप्टर के दुरुपयोग के आरोप से इंकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षाबलों को लाने ले जाने में लगे थे हेलीकॉप्टर

Raman singh travelled in helicopters,  which was working for defence force

राज्य सरकार के निदेशक (विमानन) रजत कुमार का कहना है कि ''मुख्यमंत्री ने कभी भी एक इंजन वाले हेलीकॉप्टर में सवारी नहीं की है, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सरकार के हेलीकॉप्टर में ही आते-जाते हैं।”

नागरिक विमानन महानिदेशालय ने पाया है कि कई बार पायलटों ने चिकित्सकों के जाली हस्ताक्षर करके हेलीकॉप्टर की उड़ान भरी है।

डीसीजीए के अनुसार जांच में पता चला कि इस हेलीकॉप्टर ने 17 एवं 18 फरवरी, 2015 को नागपुर-औरंगाबाद-जुहू के मार्ग पर उड़ान भरी। डीसीजीए ने कहा, ''हमें डॉक्टरों ने बताया है कि उन्होंने फॉर्म पर हस्ताक्षर नहीं किये थे तथा एक मामले में तो केवल डॉक्टर की सील लगी हुई मिली जिसमें हस्ताक्षर नहीं किये गये थे।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed