{"_id":"642b00a98cf78f68290db6a4","slug":"raman-singh-replied-on-cm-madam-to-bhupesh-sarkar-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमन ने ED, नान घोटाले और चिटफंड पर भूपेश सरकार को घेरा: कांग्रेस को दिया जवाब, कहा- चिंतामणि हैं 'CM मैडम'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमन ने ED, नान घोटाले और चिटफंड पर भूपेश सरकार को घेरा: कांग्रेस को दिया जवाब, कहा- चिंतामणि हैं 'CM मैडम'
Mon, 03 Apr 2023 10:07 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Mon, 03 Apr 2023 10:07 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह ने ईडी, नान घोटाले और चिटफंड मामले पर राज्य सरकार पर हमले करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्रकार वार्ता कहा कि 'भ्रष्टाचारी के घर छापा पड़े, तो सबसे पहली प्रतिक्रिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सामने आती है।
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस लेते रमन सिंह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह ने ईडी, नान घोटाले और चिटफंड मामले पर राज्य सरकार पर हमले करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्रकार वार्ता कहा कि 'भ्रष्टाचारी के घर छापा पड़े, तो सबसे पहली प्रतिक्रिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सामने आती है। यह दुर्भाग्य का विषय है कि इस प्रतिक्रिया में वह भ्रष्टाचार का विरोध नहीं बल्कि भ्रष्टाचारियों का समर्थन करते हैं और जांच-पड़ताल पर सवाल उठाते हैं। ED के हर छापे के बाद जाँच एजेंसी पर सवाल उठाना और चिटफंड मामले पर विलाप करना बघेल की आदत बन चुकी है। सिर्फ अपने भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए वे मुद्दे उठाते रहते हैं।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भूपेश राज में अपराधियों और भ्रष्टाचारियों का आत्मविश्वास बढ़ गया है। आज छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की बदौलत एक परंपरा चल पड़ी है कि जिसके घर भी छापा पड़ता है, वो व्यक्ति शर्म से सिर झुकाने की जगह सीना चौड़ा करके चलता है, जैसे इन छापों से छत्तीसगढ़ की छवि पर चार चांद लगे हो।
पूर्व में पड़े आयकर विभाग के छापों से प्राप्त दस्तावेज के आधार पर वर्तमान में प्रदेश में जो ED के छापे पड़ रहे हैं। इन छापों के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भ्रष्ट अधिकारियों के संरक्षक बनकर सामने आ जाते हैं और ED के अधिकारियों को धमकी देने लगते हैं, उनकी जांच और विश्वसनीयता पर प्रश्न उठा रहे हैं। जब-जब इस सरकार पर जांच का घेरा कसने लगता है तब भूपेश बघेल नान मामले के चिराग से CM मैडम नाम का जिन्न निकाल लेते हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस के 'सीएम मैडम' का जवाब देते हुए कहा कि भूपेश सरकार की गठित SIT ने ही अपनी जांच रिपोर्ट में लिखा था कि CM मैडम 'चिंतामणि' हैं। अब या तो भूपेश बघेल ने रिपोर्ट पढ़ी नहीं या फिर वो सब जानते हुए भी जनता के सामने झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि साल 2015 में जब दो वरिष्ठ अधिकारियों का नाम नान घोटाले में सामने आया, तब बीजेपी सरकार ने उन पर कार्रवाई करते ही चार्जशीट दायर की और उन्हें निलंबित किया
था। जिन भ्रष्ट अधिकारियों के विरुद्ध हमारी सरकार ने मुकदमे दायर किए उन्हें कांग्रेस की सत्ता आते ही बड़े पदों से सम्मानित किया गया।
सवाल करते हुए कहा कि इन अधिकारियों पर जब आयकर विभाग ने कार्यवाही की तब उनके व्हाट्सएप चैट से ऐसे साक्ष्य मिले हैं, जो साबित करते हैं कि किस तरह से भूपेश बघेल भ्रष्ट अधिकारियों के संरक्षक बनकर काम कर रहे थे। एक तरफ भूपेश बघेल नान घोटाले के प्रमुख आरोपी अनिल टुटेजा और आलोक शुक्ला के विरुद्ध सीबीआई और ED से जांच हेतु प्रधानमंत्री जी को पत्र लिखते हैं। दूसरी तरफ यही भूपेश बघेल कांग्रेस की सरकार आते ही न केवल उन्हें सर्वोच्च न्यायालय में संरक्षण देते हैं बल्कि प्रदेश के महत्वपूर्ण पदों में भी बैठा देते हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश के नान मामले में ईडी द्वारा जाँच की मांग करने के बयान पर रमन सिंह ने कहा कि नान मामले की जांच ईडी पहले से कर रही है। प्रदेश से दूसरे राज्य में ट्रांसफर करना चाहती है ताकि निष्पक्ष जांच हो तो भूपेश बघेल उसमें अड़ंगा क्यों लगा रहे हैं? जिस तरह भूपेश बघेल ने आय से अधिक संपत्ति मामले में मेरे विरुद्ध षड्यंत्र रचकर मेरी छवि को नुकसान पहुँचाने की कोशिश की और अंत में जब न्यायालय का निर्णय आया तब इस पूरे घटनाक्रम को 'निराधार और राजनीति से प्रेरित' बताया।