फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   raman singh expressed his objection on cash subsidy

रमन सिंह ने कैश सब्सिडी पर जताई आपत्ति

Thu, 06 Dec 2012 05:42 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 06 Dec 2012 05:42 PM IST
विज्ञापन
raman singh expressed his objection on cash subsidy

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने केंद्र सरकार की सीधे नकद सब्सिडी हस्तांतरण योजना पर आपत्ति जताई है। उन्होंने गुरूवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और केंद्रीय खाद्य आपूर्ति व उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रो. के वी थॉमस को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


रमन सिंह ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को नकद सब्सिडी से अलग रखने की मांग की है। पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार पीडीएस के तहत खाद्यान्न के बदले नकद राशि देने की नीति पर सहमत नहीं है। उन्होंने सुझाव दिया है कि व्यवस्था को और बेहतर बनाने और लोगों के लिए सहुलियत के उद्देश्य से ही परिवर्तन होना चाहिए।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त नकद सब्सिडी के संबंध में अपनी आपत्तियों में रमन सिंह ने कहा कि नकद राशि देने से राज्य में पीडीएस को कोई लाभ नहीं होगा। बैंकिंग व्यवस्था और सूचना प्रौद्योगिकी की समीओं के चलते इससे असुविधा होगी। इसके अलावा नकद राशि मिलने पर पुरूष सदस्य राशि का इस्तेमाल खाद्यान्न के बजाये अन्य वस्तुओं में करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि व्यवस्था में कोई भी बदलाव राज्य सरकार की सहमति से ही होना चाहिए। उन्होंने पीडीएस की मजबूती के लिए दिए गए अपने सुझावों को शामिल न करने पर दुख जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीडीएस को मजबूत बनाने के लिए उन्होंने योजना आयोग के उपाध्यक्ष की अध्यक्षता वाले वर्किंग ग्रुप की कई बैठकों में सदस्य के तौर पर कई सुझाव दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed