{"_id":"672c87b842ff95f58f08f5d8","slug":"rajyotsava-closing-on-pawandeep-arunita-superb-songs-mesmerized-audience-jaadoo-bastar-ka-program-won-hearts-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्योत्सव समापन: पवनदीप-अरुणिता के शानदार गीतों से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध, जादू बस्तर का कार्यक्रम ने जीता दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्योत्सव समापन: पवनदीप-अरुणिता के शानदार गीतों से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध, जादू बस्तर का कार्यक्रम ने जीता दिल
Thu, 07 Nov 2024 02:56 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:56 PM IST
सार
राज्योत्सव के तीसरे दिन समापन समारोह में पवनदीप और अरुणिता ने शानदार गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी। इन दोनों ही प्रख्यात गायकों ने एक के बाद एक शानदार गीत गाकर समारोह में समां बांध दिया।
विज्ञापन
अरुणिता ने शानदार गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राज्योत्सव के तीसरे दिन समापन समारोह में पवनदीप और अरुणिता ने शानदार गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी। इन दोनों ही प्रख्यात गायकों ने एक के बाद एक शानदार गीत गाकर समारोह में समां बांध दिया। मेरी दुआओं से आती है सदा यही, मेरी होके हमेशा ही रहना जैसे गीतों ने वातावरण में तरंग जगा दी।
कार्यक्रम स्थल में दर्शक अपने पसंदीदा गानों को गाने का आग्रह करते रहे। देर शाम तक कलाकारों ने सुंदर प्रस्तुति कर सबका मन प्रसन्न कर दिया। इसके पहले जादू बस्तर का कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। इस कार्यक्रम में बस्तर के अनूठे संगीत की प्रस्तुति ने लोगों का दिल जीत लिया।
बस्तर ने हमेशा से ही अपने भीतर एक लोकधुन को सहेज कर रखा है जो मीठी है दिल को छू लेने वाली है। आज इन सुंदर लोकधुनों की प्रस्तुति हुई। पूरा वातावरण एक अनूठे स्वरसंसार में डूब गया। लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बहुत सराहा और कलाकारों को भरपूर प्रोत्साहित किया।