{"_id":"6b02978a6c09b428f40e5174","slug":"rajnandgaon-hospital-negligence-knife-piece-left-inside-patient-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"हद है!: कमर में फंसा रहा तीन इंच का चाकू, बिना निकाले ही लगा दिए टांके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हद है!: कमर में फंसा रहा तीन इंच का चाकू, बिना निकाले ही लगा दिए टांके
Sun, 22 Nov 2026 02:40 PM IST
अमन कोशले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 22 Nov 2026 02:40 PM IST
सार
डोंगरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 22 वर्षीय विवेक साहू की कमर में फंसा चाकू का टुकड़ा निकाले बिना ही घाव पर टांके लगा दिए गए। सात दिन बाद एक्सरे में खुलासा हुआ। निजी अस्पताल में ऑपरेशन कर चाकू निकाला गया। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
कमर में फंसा रहा तीन इंच का चाकू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजनांदगांव जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां इलाज के लिए पहुंचे 22 वर्षीय युवक की कमर में फंसा तीन इंच लंबा चाकू का टुकड़ा निकाले बिना ही स्वास्थ्यकर्मियों ने घाव पर टांके लगा दिए। सात दिन तक असहनीय पीड़ा सहने के बाद जब मरीज का एक्सरे कराया गया, तब शरीर के भीतर चाकू फंसा होने की जानकारी मिली। इसके बाद निजी अस्पताल में ऑपरेशन करके धातु के उस टुकड़े को बाहर निकाला गया। फिलहाल पीड़ित युवक का इलाज जारी है और उसकी स्थिति में सुधार है।
विसर्जन के दौरान हिंसक झड़प
मामला 10 नवंबर की रात करीब 2:30 बजे का है। लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दौरान डोंगरगढ़ में युवाओं के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। इस दौरान चाकूबाजी की घटना में विवेक साहू और 24 वर्षीय टिल्लू मांडवी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने दोनों घायलों को 1 नवंबर की सुबह लगभग 3 बजे डोंगरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। उस समय मेडिकल ऑफिसर डॉ. योगेश कन्नौजे ड्यूटी पर तैनात थे, जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चारभाठा में पदस्थ ड्रेसर आशीष बंजारे ने विवेक के घाव की ड्रेसिंग और टांके लगाने का काम किया था। इसके बाद विवेक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अन्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था।
एक्सरे रिपोर्ट से हुआ खुलासा
अस्पताल से छुट्टी मिलने और टांके लगने के बाद भी विवेक की कमर का दर्द कम नहीं हुआ। कई दिनों तक दवाइयां लेने के बावजूद दर्द बढ़ता ही गया। परेशान होकर परिजनों ने 18 नवंबर को मरीज का एक्सरे कराया। एक्सरे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर और परिजन हैरान रह गए, क्योंकि विवेक की कमर में तीन इंच लंबा चाकू का टुकड़ा फंसा था। परिजनों ने बिना देरी किए उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों की टीम ने तुरंत शल्य चिकित्सा कर कमर से चाकू का वह टुकड़ा बाहर निकाला।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार और जांच जारी
मामले का खुलासा होने के बाद घायल युवक के पिता संजय साहू ने डोंगरगढ़ पुलिस थाने पहुंचकर आपराधिक शिकायत दर्ज कराई। डोंगरगढ़ के एसडीओपी केसरी नंदन नायक ने बताया कि पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य संलिप्त आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। सरकारी अस्पताल के डॉक्टर और ड्रेसर की लापरवाही के सवाल पर पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह विषय जांच के अधीन है।