फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Rajnandgaon Bhavesh and Jejhal became each other

Rajnandgaon: एक- दूसरे के हुए भावेश और जेझल, सात समंदर पार से आई दुल्हन, चर्चा का विषय बनी शादी

Sun, 15 Jan 2023 09:09 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 15 Jan 2023 09:09 PM IST
सार

जब मोहब्बत हो तो सात समंदर पार की दूरी भी छोटी पड़ जाती है। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में फिलीपींस से दूल्हन आई। राजनांदगांव में बारात और धूमधाम से शादी हुई।

विज्ञापन
Rajnandgaon Bhavesh and Jejhal became each other
एक- दूसरे के हुए भावेश और जेझल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जब मोहब्बत हो तो सात समंदर पार की दूरी भी छोटी पड़ जाती है। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में फिलीपींस से दूल्हन आई। राजनांदगांव में बारात और धूमधाम से शादी हुई। राजनांदगांव के भावेश गायकवाड़ और फिलीपींस की जेझल की शादी बड़ी धूमधाम से हुई। क्या देश क्या विदेश किसी भी देश की सीमाएं दो प्रेम करने वालों को नहीं रोक पाती है और दो प्रेमी जोड़े आज मंगल परिणय में बंध गए वहीं शादी को देखने लोगों की भीड़ मार पड़ी विदेश से आई दुल्हन को देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

विज्ञापन


जब भावेश के गले में जेझल ने वरमाला डाली तो आसपास के लोग विदेशी दूल्हन को देखते रह गए। बैंड-बाजे के साथ बारात निकली तो विदेशी दूल्हन खुद को नाचने से नहीं रोक पाई। दूल्हे के साथ बारातियों ने भी खूब डांस किया। दूल्हे का पूरा परिवार डांस करता नजर आया। भावेश राजनांदगांव के ममता नगर मे रहते है उन्होंने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई राजनांदगांव से की है जिसके बाद मर्चेंट नेवी की तैयारी करने के लिए मुंबई चले गए । जहां उन्होंने 9 माह की ट्रेनिंग की जिसके बाद उन्हें तुर्की में मर्चेंट नेवी की ट्रेनिंग दी गई जिसके बाद उन्हें कतर में कैप्टन की जॉब मिल गई। कतर में ही उनकी मुलाकात जेझल से हुई धीरे-धीरे मुलाकात मोहब्बत में बदल गई और 5 साल बाद उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया। 14 जनवरी को भावेश और जेझल परिणय सूत्र में बंध गए
विज्ञापन


दो अजनबी विदेश में मिलते हैं और एक दूसरे को देखते ही दोनों के बीच प्यार हो जाता है और दोनों एक ही कंपनी में काम करते हैं धीरे-धीरे नज़दीकियां बढ़ने लगती है और वह नजदीकी यहां प्यार में बदल जाती है। फिर प्यार शादी में। कहते हैं की इश्क जात, पात, धर्म, देश नहीं देखता। वहीं सात समंदर से दुल्हन लाने पर भी परिवारों में खुशी रही दोनों ही परिवारों का सपोर्ट इन्हें मिला। एक साथ काम करते हुए दोनों का प्रेम परवान चढ़ा और दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। वहीं हिंदू रीति रिवाज से राजनांदगांव में दोनों ने शादी की वही ये शादी से राजनांदगांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed