{"_id":"71471244b9084ac061e26029731a57df","slug":"rajim-kumbh-mela-in-chhattisgarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजिम कुंभ के लिए हो जाएं तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजिम कुंभ के लिए हो जाएं तैयार
टीम डिजिटल / अमर उजाला
Updated Tue, 20 Jan 2015 01:26 PM IST
विज्ञापन
हर साल की तरह इस बार छत्तीसगढ़ में प्रसिद्घ राजिम कुंभ मेला तीन फरवरी को शुरू होगा। राजिम कुंभ माघ पूर्णिमा के दिन से और शिवरात्रि यानि कि 17 फरवरी तक चलेगा। कुंभ में विराट संत समागम होगा।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग के मुताबिक तीन से 17 फरवरी तक चलने वाले कुंभ मेले में 10 से 17 फरवरी तक संत समागम होगा जिसमें सतपाल महाराज गायत्री परिवार के मुखिया डा. प्रणव पांड्या को आंमत्रण दिया गया है। संत समागम में कथा, प्रवचन होंगे।
विज्ञापन
संस्कृति विभाग ने मेले को लेकर तैयारियां शुरु कर दी हैं। मेला स्थल पर उचित पेयजल व्यवस्था, संगम तक पहुंच मार्ग आदि बनाने की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही सुरक्षा के भी इंतजाम किए जा रहे हैं। बता दें कि इलाहबाद की तरह ही यहां संगम है और हर साल संगम तट पर छत्तीसगढ़ का सुप्रसिद्घ राजमी कुंभ लगता है।
विज्ञापन