{"_id":"69bea0f411e1131789033ba4","slug":"the-secret-was-hidden-under-the-ground-young-man-murdered-in-abhanpur-body-buried-sensational-revelation-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जमीन के नीचे छुपा था राज': अभनपुर में युवक की हत्या के बाद शव दफन, ऐसे हुआ सनसनीखेज खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'जमीन के नीचे छुपा था राज': अभनपुर में युवक की हत्या के बाद शव दफन, ऐसे हुआ सनसनीखेज खुलासा
Sat, 21 Mar 2026 07:15 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 21 Mar 2026 07:15 PM IST
सार
रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक युवक की हत्या कर उसके शव को मिट्टी में दबा दिया गया। घटना का खुलासा तब हुआ जब ग्रामीणों की नजर जमीन से बाहर निकले शव के हिस्से पर पड़ी।
विज्ञापन
अभनपुर में युवक की हत्या के बाद शव दफन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक युवक की हत्या कर उसके शव को मिट्टी में दबा दिया गया। घटना का खुलासा तब हुआ जब ग्रामीणों की नजर जमीन से बाहर निकले शव के हिस्से पर पड़ी।
ग्रामीण इलाके में लोगों ने देखा कि मिट्टी के नीचे दबे शव का एक हाथ और पैर बाहर दिखाई दे रहा है। यह भयावह दृश्य देखकर इलाके में हड़कंप मच गया और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से शव को बाहर निकलवाकर साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया।
प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान उसके हाथ में बने टैटू के आधार पर नितेश बत्रा (लगभग 25 वर्ष) के रूप में की गई है, जो शदाणी दरबार क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही दर्ज कराई जा चुकी थी और उसकी तलाश जारी थी। अब शव मिलने के बाद मामला हत्या में बदल गया है।
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे के कारणों और आरोपियों की पहचान के लिए हर एंगल से जांच कर रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।