{"_id":"6545cb2e1225188465036154","slug":"smriti-irani-attacks-chief-minister-bhupesh-baghel-over-mahadev-betting-app-scam-2023-11-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mahadev App Case: क्या कांग्रेस नेताओं को पैसे देता था असीम दास? भूपेश बघेल से स्मृति ईरानी ने पूछे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahadev App Case: क्या कांग्रेस नेताओं को पैसे देता था असीम दास? भूपेश बघेल से स्मृति ईरानी ने पूछे सवाल
Sat, 04 Nov 2023 12:16 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:16 PM IST
सार
Chhattisgarh Assembly Election 2023 : स्मृति ईरानी ने कहा कि मैं आज कुछ प्रश्न पूछना चाहती हूं- क्या ये सत्य है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के नेताओं को शुभम सोनी के माध्यम से असीम दास पैसा पहुंचाते थे?
विज्ञापन
स्मृति ईरानी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महादेव बेटिंग ऐप घोटाले को लेकर भाजपा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला बोला है। केंद्रिय मंत्री स्मृति ईरानी ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि सत्ता में रहकर, सट्टा का खेल छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेतृत्व का एक बहुत बड़ा चेहरा बन चुका है। कल भूपेश बघेल जी के खिलाफ कुछ चौंका देने वाले तथ्य देश के सामने प्रस्तुत हुए हैं। असीम दास नामक एक व्यक्ति से 5.30 करोड़ रुपए से ज्यादा बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
स्मृति ईरानी ने कहा कि मैं आज कुछ प्रश्न पूछना चाहती हूं- क्या ये सत्य है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के नेताओं को शुभम सोनी के माध्यम से असीम दास पैसा पहुंचाते थे? क्या ये सत्य है कि शुभम सोनी के एक वॉइस मैसेज के माध्यम से असीम दास को ये आदेश दिया गया कि वो रायपुर जाएं और भूपेश बघेल को चुनाव के खर्चे के लिए पैसा दें?
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हवाला ऑपरेटरों का इस्तेमाल कर छत्तीसगढ़ का चुनाव लड़ रही है. छत्तीसगढ़ पुलिस और आंध्र प्रदेश बीजेपी के प्रशासनिक दायरे में नहीं आते हैं. तो क्या भूपेश बघेल अपनी ही सरकार पर सवाल उठा रहे हैं?
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को महादेव ऐप प्रमोटर्स द्वारा 508 करोड़ रुपये का भुगतान करने के ईडी के दावे पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि ये बहुत बड़ा भ्रष्टाचार है। कांग्रेस की आदत है भ्रष्टाचार करना और सत्ता में आना। भूपेश बघेल का खेल बंद हो जाएगा और उन्हें जेल जाना पड़ेगा।
ईडी ने किया ये दावा
बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को दावा किया कि महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप के प्रमोटरों ने सीएम बघेल को 508 करोड़ रुपये दिए हैं। ईडी ने कहा कि 5.39 करोड़ रुपये के साथ गिरफ्तार किए गए असीम दास ने पूछताछ में सीएम को पैसा दिए जाने की बात कही है। एजेंसी ने यह भी कहा है कि सीएम के खिलाफ जो भी आरोप लगे हैं वे जांच का विषय हैं।
महादेव बेटिंग एप क्या है?
महादेव बेटिंग एप ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए बनाया एप है। यह यूजर्स के लिए पोकर, कार्ड गेम्स, चांस गेम्स नाम से लाइव गेम खेलने के लिए मंच है। इसके साथ ही एप के जरिए क्रिकेट, बैडमिंटन, टेनिस, फुटबॉल जैसे खेलों और चुनावों में अवैध सट्टेबाजी भी की जाती थी।