फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Shah released Modi's guarantee in Chhattisgarh

Chhattisgarh Elections : शाह ने छत्तीसगढ़ में जारी की 'मोदी की गारंटी', प्रदेश को विकसित बनाने का किया वादा

Sat, 04 Nov 2023 06:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 04 Nov 2023 06:01 AM IST
सार

शाह ने कहा, भाजपा शासन के 15 वर्षों (2003-2018) के दौरान छत्तीसगढ़ बीमारू राज्य से एक अच्छे राज्य में बदल गया। अब मैं आपको भाजपा की ओर से आश्वासन देता हूं कि हम अगले पांच वर्षों में इसे विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य के साथ काम करेंगे।

विज्ञापन
Shah released Modi's guarantee in Chhattisgarh
Amit Shah - फोटो : ANI

विस्तार

गृह मंत्री अमित शाह ने विधानसभा चुनाव के पहले चरण से ठीक चार दिन पहले शुक्रवार को राज्य कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा का घोषणा पत्र 'छत्तीसगढ़ के लिए मोदी की गारंटी 2023' जारी किया।
विज्ञापन


शाह ने कहा, भाजपा शासन के 15 वर्षों (2003-2018) के दौरान छत्तीसगढ़ बीमारू राज्य से एक अच्छे राज्य में बदल गया। अब मैं आपको भाजपा की ओर से आश्वासन देता हूं कि हम अगले पांच वर्षों में इसे विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य के साथ काम करेंगे। भाजपा के घोषणा पत्र में विवाहित महिलाओं और भूमिहीन खेतिहर मजदूरों को 10,000 रुपये की वार्षिक वित्तीय सहायता, 3,100 रुपये प्रति क्विंटल पर धान की खरीद और गरीब परिवारों को 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर का वादा किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए चुनावी घोषणा पत्र सिर्फ वादे नहीं हैं बल्कि संकल्प पत्र है। 'मातृ वंदन योजना' के तहत महिलाओं को 12,000 सालाना की सहायता और दीनदयाल उपाध्याय कृषि मजदूर योजना के तहत खेतिहर मजदूरों को 10,000 रुपये सालाना की सहायता दी जाएगी। बता दें, छत्तीसगढ़ विधानसभा सभा की 90 सीटों के लिए मतदान दो चरणों 7 नवंबर और 17 नवंबर को होने वाले हैं। चुनाव के परिणामों की घोषणा 3 दिसंबर को होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'कृषि उन्नति योजना' के तहत एकमुश्त होगा भुगतान
शाह ने कहा, अगर राज्य में भाजपा सत्ता में आती है, तो 'कृषि उन्नति योजना' शुरू की जाएगी, जिसके तहत 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान (किसानों से) 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि धान की खरीद का भुगतान एकमुश्त किया जाएगा।

दो साल में एक लाख सरकारी नौकरी देने का वादा
शाह ने इसके साथ ही कहा कि यदि राज्य में भाजपा की सरकार बनती है तो अगले दो साल के भीतर 1 लाख युवकों को सरकारी नौकरी दी जाएगी। इसके अलावा, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख घरों के लिए फंड जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही अगले दो साल में 'घर घर निर्मल जल अभियान' के तहत हर घर तक नल से जल की व्यवस्था की जाएगी। यही नहीं, छात्रों को कॉलेज जाने के लिए हर महीने सीधे बैंक खाते में भत्ता मिलेगा। छत्तीसगढ़ के लोगों को राम लला के दर्शन के लिए अयोध्या ले जाने की व्यवस्था की जाएगी।

कांग्रेस अध्यक्ष ने पूछा-चुनाव के समय ही क्यों हो रही विपक्ष पर ईडी, सीबीआई की कार्रवाई

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में विजयी होगी। उन्होंने कहा कि यहां कांग्रेस सबके दिल में है।
रायपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए खरगे ने कहा कि माहौल से पता चलता है कि जनता भी चाहती है कांग्रेस जीते। लोग कांग्रेस को वोट देना चाहते हैं। क्योंकि हमने जो वादे किए, उन्हें पूरा किया। इस बीच, उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा।

खरगे ने कहा कि केंद्र सरकार ईडी और सीबीआई के नाम पर विपक्ष पर हमला करा रहे हैं। ऐसे समय में जब चुनाव नजदीक है, तो वे विपक्षी सदस्यों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कैसे कर रहे हैं? उन्होंने ऐसा पहले क्यों नहीं किया? वे विपक्ष का मनोबल गिराकर उसे डराने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पूर्व शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस के 'प्री-पेड सीएम' हैं और उनके टॉकटाइम की वैधता समाप्त हो गई है। एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed