{"_id":"69fae752ddc38a59fe007ada","slug":"sensational-incident-in-raipur-brother-in-law-opened-fire-two-sisters-in-law-died-accused-arrested-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर में सनसनीखेज वारदात: जीजा ने की फायरिंग, दो सालीयों की मौत, जानें वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर में सनसनीखेज वारदात: जीजा ने की फायरिंग, दो सालीयों की मौत, जानें वजह
Wed, 06 May 2026 12:32 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 06 May 2026 12:32 PM IST
सार
राजधानी रायपुर के मोवा बाजार इलाके में मंगलवार देर रात पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर अपनी ही दो सालीयों पर गोली चला दी, जिससे दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी रायपुर के मोवा बाजार इलाके में मंगलवार देर रात पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर अपनी ही दो सालीयों पर गोली चला दी, जिससे दोनों की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान गीतांजली वर्मा (26) और दुर्गेश्वरी वर्मा (24) के रूप में हुई है। गीतांजली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दुर्गेश्वरी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसे इलाज के लिए डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पुलिस के मुताबिक आरोपी जितेंद्र वर्मा (32) पेशे से बाउंसर है और उसके पास लाइसेंसी पिस्टल थी। उसका अपनी पत्नी के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद पत्नी अपने बच्चे को लेकर बहन के घर चली गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि देर रात आरोपी ससुराल पहुंचा और वहां विवाद करने लगा। इसी दौरान उसकी दोनों सालीयों ने उसे समझाने की कोशिश की और बच्चे के वहां न होने की बात कही। इससे गुस्साए आरोपी ने पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
करीब पांच राउंड गोली चलाई गई, जिसमें एक गोली गीतांजली के सिर पर लगी और दूसरी दुर्गेश्वरी के पेट में जा लगी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
वारदात के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटना के समय आरोपी नशे में था। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।