Rajnandgaon Naxalite Attack: नक्सली हमले में दो जवान शहीद, जवानों पर की फायरिंग, बाइक में भी लगाई आग
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में नक्सली हमला हुआ है। हमले में दो जवान शहीद हो गए हैं। नक्सलियों ने बाइक को भी आग के हवाले कर दिया है। गोंदिया महाराष्ट्र बॉर्डर पर स्थित चेक पोस्ट पर ड्यूटी के दौरान अचानक जंगल से पहुंचे नक्सलियों ने जवानों पर हमला किया।
विस्तार
हमले में दो जवान शहीद हो गए है, जिसमें जवानों की पहचान राजेश हवलदार और ललित आरक्षक के रूप में हुई है। डीएसपी नक्सल ऑपरेशन अजीत ओंगरे ने बताया कि सुबह लगभग आठ से 8.30 बजे के करीब जवानों को बोरतलाव थाना इलाके के बोरतलाव गोंदिया बॉर्डर पर मोबाइल चेक पोस्ट लगाया गया था।
वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान अचानक नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में दो जवान शहीद हो गए, नक्सलियों द्वारा मोटरसाइकिल को भी आग के हवाले किया गया है। वहीं इसकी सूचना मिलते ही अतिरिक्त बल को मौके के लिए रवाना किया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल नक्सली कितनी की संख्या में थे और घटनाक्रम को किस तरीके से अंजाम दिया गया, इसकी जानकारी पुलिस द्वारा जुटाई जा रही है।
पूर्व मंत्री राजेश मूणत का हमला
नक्सलियों का उत्पात जारी है!राजनांदगांव के बाद बीजापुर,भैरमगढ़ में भी एक प्रधान आरक्षक की हत्या की सूचना से मन द्रवित है! ईश्वर जवान की आत्मा को शांति दे!
— Rajesh munat (@RajeshMunat) February 20, 2023
बयानवीर @bhupeshbaghel जी अब तो मान लीजिए! आपने नक्सलियों का हौसला बढ़ाया है!