{"_id":"63c9597c374e4538a82f7a01","slug":"raipur-sexual-harassment-case-registered-against-son-chhattisgarh-leader-opposition-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: छत्तीसगढ़ नेता प्रतिपक्ष के बेटे के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज, शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: छत्तीसगढ़ नेता प्रतिपक्ष के बेटे के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज, शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप
Thu, 19 Jan 2023 08:24 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर (छत्तीसगढ़)
Published by: Digvijay Singh
Updated Thu, 19 Jan 2023 08:24 PM IST
सार
जांजगीर चांपा की एक युवती ने मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। इसके पहले छत्तीसगढ़ जनजातीय आयोग में शिकायत की गई थी। जनजातीय आयोग ने मामले में संज्ञान लिया। इसके बाद रायपुर के महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : social media
विस्तार
छत्तीसगढ़ में पुलिस की लाख कोशिश के बावजूद अपराधिक मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। नया मामला छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे से जुड़ा है। उनके बेटे के खिलाफ राजधानी रायपुर में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। मामले में बैरन बाजार महिला थाना पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी है। दुष्कर्म पीड़िता ने नेता प्रतिपक्ष के बेटे पलाश चंदेल पर शादी का झांसा देकर 3 साल तक दैहिक शोषण करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
जनजातीय आयोग में हुई थी शिकायत
जांजगीर चांपा की एक युवती ने मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। इसके पहले छत्तीसगढ़ जनजातीय आयोग में शिकायत की गई थी। जनजातीय आयोग ने मामले में संज्ञान लिया। इसके बाद रायपुर के महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
पीड़िता की शिकायत पर अपराध दर्ज
महिला थाना प्रभारी कविता धुर्वे ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर अपराध दर्ज किया गया है। आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। शिकायत के आधार पर दुष्कर्म की धारा के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले को जांजगीर - चांपा पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है।
विज्ञापन