फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Raipur: Search Intensifies for Shoaib Dhebar in 25 Crore Extortion Case; Cop Line-Attached

रायपुर: कांग्रेस नेता से मांगी 25 करोड़ की रंगदारी, दबिश से पहले आरोपी फरार, कॉन्स्टेबल पर गिरी गाज

Fri, 02 Oct 2026 11:35 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 02 Oct 2026 11:35 AM IST
सार

कांग्रेस नेता से 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी की तलाश तेज हो गई है। पुलिस ने उसके कई ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वह पहुंचने से पहले ही फरार हो गया। दबिश की सूचना लीक होने के आरोप में एक कॉन्स्टेबल पर भी कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Raipur: Search Intensifies for Shoaib Dhebar in 25 Crore Extortion Case; Cop Line-Attached
रंगदारी मांगने के आरोप में फरार शोएब ढेबर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में वांछित आरोपी शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने दबिश तेज कर दी है। रायपुर पुलिस की टीमों ने बुधवार को आरोपी के पाम बेलाजिओ स्थित ठिकाने और बैरन बाजार स्थित पारिवारिक आवास समेत लगभग आधा दर्जन स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। हालांकि पुलिस टीमों के पहुंचने से ठीक पहले आरोपी वहां से फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि आरोपी राज्य की सीमा से बाहर किसी अन्य प्रदेश में शरण लेने चला गया है। दूसरी ओर पुलिस विभाग की इस गुप्त छापेमारी की सूचना आरोपी तक लीक करने के आरोप में एक कॉन्स्टेबल को लाइन अटैच कर दिया गया है।
विज्ञापन


दबिश से पहले फरार हुआ आरोपी
पुलिस टीमों ने बुधवार को पूरी योजना के साथ आरोपी शोएब ढेबर के संभावित ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस के पहुंचने से ठीक पहले आरोपी को भनक लग गई और वह मौके से फरार हो गया। पुलिस अब उसके नए ठिकानों और मददगारों के विषय में जानकारी जुटा रही है। अदालत से दोबारा गिरफ्तारी की अनुमति प्राप्त होने के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई हैं। रायपुर पुलिस आरोपी के पड़ोसी राज्यों में छिपे होने की संभावना को देखते हुए दूसरे राज्यों की पुलिस से भी संपर्क साध रही है।
विज्ञापन


कॉन्स्टेबल पर लापरवाही बरतने का आरोप
छापेमारी अभियान की जानकारी आरोपी तक पहले पहुंचने की घटना को रायपुर पुलिस ने गंभीरता से लिया है। शुरुआती जांच में बात सामने आई कि पुलिस विभाग की अत्यंत गोपनीय योजना की खबर लीक हो गई थी, जिससे सतर्क होकर आरोपी ने ठिकाना बदल लिया।  मामले में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट में तैनात कॉन्स्टेबल शिवम द्विवेदी को डीसीपी क्राइम ने लाइन अटैच कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती 2026: राज्य स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना सभा आज,गजेंद्र देंगे ये संदेश

कॉन्स्टेबल पर गोपनीय जानकारी बाहर भेजने में लापरवाही बरतने का आरोप है। हालांकि पुलिस के अधिकारियों ने कॉन्स्टेबल को लाइन अटैच किए जाने की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की है। पुलिस विभाग अब इस बात की जांच कर रहा है कि यह सूचना किस स्तर पर बाहर निकली और आरोपी तक कैसे पहुंची।


व्हाट्स एप पर मिली थी धमकी
पूरा मामला 14 सितंबर का है जब कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा के मोबाइल पर एक अज्ञात विदेशी नंबर से व्हाट्स एप के जरिये धमकी भरा संदेश आया था। इसमें उनसे 25 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की गई थी। रकम न देने की सूरत में आनंद कुकरेजा और उनके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी गई थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की जिसमें शोएब ढेबर की भूमिका उजागर हुई थी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था परंतु बाद में उसे छोड़ना पड़ा। अब पुलिस ने फिर से अदालत से उसकी दोबारा गिरफ्तारी की अनुमति प्राप्त की है।

पूर्व महापौर से 50 करोड़ रुपये की रंगदारी
रायपुर में रंगदारी मांगने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व रायपुर के पूर्व महापौर एजाज ढेबर से भी बिश्नोई गैंग और अमन साव गैंग के नाम पर 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। उस घटना में फोन करने वाले ने अनवर ढेबर और एजाज ढेबर का नाम लेकर धमकियां दी थीं। पूर्व महापौर एजाज ढेबर ने कोतवाली थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। रायपुर पुलिस अब आनंद कुकरेजा से मांगी गई 25 करोड़ रुपये की रंगदारी और पूर्व महापौर से मांगी गई 50 करोड़ रुपये की रंगदारी के मामलों के बीच कड़ियों को जोड़कर इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed