फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Raipur News Doctors told the alive girl dead

डॉक्टरों की लापरवाही: जिंदा बच्ची को बताया मृत, शव को पैक करते हुए शरीर में हुई हलचल; परिजनों का फूटा गुस्सा

Wed, 09 Aug 2023 11:44 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 09 Aug 2023 11:44 AM IST
सार

राजधानी रायपुर में डॉक्टर्स की लापरवाही देखने को मिली है। बैरनबाजार स्थित सांई सुश्रुषा अस्पताल में डॉक्टर जिंदा बच्चियों को मरा हुआ बताया। लेकिन मृत बच्चियों के पैकिंग की समय एक बच्ची की शरीर में हलचल हुई।

विज्ञापन
Raipur News Doctors told the alive girl dead
Raipur News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर में डॉक्टर्स की लापरवाही देखने को मिली है। बैरनबाजार स्थित सांई सुश्रुषा अस्पताल में डॉक्टर जिंदा बच्चियों को मरा हुआ बताया। लेकिन मृत बच्चियों के पैकिंग की समय एक बच्ची की शरीर में हलचल हुई, इससे पता चला की बच्ची अभी जिंदा है। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में बवाल खड़ा कर दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, महिला डिलीवरी के लिए सांई सुश्रुषा अस्पताल में भर्ती हुई। बीते दिन मंगलवार की सुबह 3 बजे उसने जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया। इस दौरान हॉस्पिटल प्रबंधन ने अंजनी सारस्वत को बताया कि डिलीवरी प्री-मैच्योर है। डिलीवरी के समय एक बच्ची की मौत हो गई है। फिर कुछ देर बाद डॉक्टर्स ने दूसरी बच्ची को भी मृत बताया। 
विज्ञापन


इसके बाद डॉक्टर्स ने दोनों मृत बच्चियों के शव को पैकिंग करने के लिए कहा फिर पिता कफन लाये। दोनों बच्चियों के शव को पैकिंग किया जा रहा था। इस दौरान एक बच्ची के शरीर में हलचल हुई। जिसके बाद इसके बारे में डॉक्टर को बताया गया। लेकिन उन्होंने इस ओर ध्यान नहीं दिया। परिजनों के काफी दबाव बनाने पर डॉक्टरों ने बच्ची की जांच की। फिर से जांच करने पर एक बच्ची को जिंदा बताया गया।  इस बात का पता चलते ही परिजनों ने हॉस्पिटल में हंगामा शुरू कर दिया। अस्पताल में परिजनों ने जमकर बवाल काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों को समझाबुझाकर शांत कराया। मृत बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और और जिंदा बच्ची को आईसीयू में भर्ती कराया गया। परिजनों ने इस मामले में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई को करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed