{"_id":"69db8ae3ad36a68cf204dbe7","slug":"raipur-knife-attack-two-youths-arrested-with-weapons-in-bhanpuri-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर में चाकूबाजी पर कार्रवाई: सार्वजनिक जगहों पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर में चाकूबाजी पर कार्रवाई: सार्वजनिक जगहों पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Sun, 12 Apr 2026 06:35 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 12 Apr 2026 06:35 PM IST
सार
रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से लोहे के चाकू बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से लोहे के चाकू बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस को 11 अप्रैल को सूचना मिली थी कि भनपुरी मेन रोड पर एक युवक हाथ में चाकू लेकर राहगीरों को धमका रहा है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान रेहान खान (21) के रूप में हुई, जो भनपुरी क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक धारदार चाकू जब्त किया। बताया गया है कि उसके खिलाफ पहले भी मारपीट के मामले दर्ज हैं।
इसी दौरान एक अन्य सूचना पर पुलिस पाटीदार भवन के पास पहुंची, जहां एक युवक चाकू लहराकर लोगों में भय पैदा कर रहा था। पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया। आरोपी ने अपना नाम संजू साहू उर्फ छोटू (23) बताया, जो गोवर्धन नगर इलाके का निवासी है। उसके पास से भी एक चाकू बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, वह पहले मारपीट और आबकारी एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
दोनों मामलों में खमतराई थाना में अलग-अलग अपराध दर्ज किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनी रहे।