फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Raipur: GST Team Seizes Gutkha Worth Rs 2 Crore in Khamtarai; Probe Into Supply Network Underway

रायपुर के खमतराई में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई: गोदाम पर छापा मारकर 2 करोड़ का अवैध गुटखा जब्त

Mon, 02 Nov 2026 11:03 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 02 Nov 2026 11:03 AM IST
सार

रायपुर में जीएसटी विभाग ने अवैध गुटखा कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खमतराई थाना क्षेत्र से करीब 2 करोड़ रुपये का गुटखा जब्त किया है। मुखबिर की सूचना पर की गई छापेमारी के बाद अधिकारी स्टॉक और संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
Raipur: GST Team Seizes Gutkha Worth Rs 2 Crore in Khamtarai; Probe Into Supply Network Underway
दो करोड़ का गुटखा जब्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग की टीम ने राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2 करोड़ रुपये का गुटखा जब्त किया है। मुखबिर से मिली गुप्त और सटीक सूचना के बाद जीएसटी विभाग के अधिकारियों की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। अधिकारियों ने मौके से भारी मात्रा में अवैध गुटखे का स्टाक बरामद किया। जीएसटी विभाग की टीम फिलहाल इस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और कागजातों को खंगाल रही है। यह पूरी कार्रवाई खमतराई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाके में की गई है।

विज्ञापन


शदाणी दरबार मार्केट में हुई थी बड़ी कार्रवाई
इस कार्रवाई से पहले सितंबर  में भी डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) की टीम ने रायपुर में बड़ी छापेमारी की थी। उस समय डीजीजीआई के अधिकारी तीन गाड़ियों में सवार होकर रायपुर के शदाणी दरबार मार्केट स्थित एक गोदाम पर पहुंचे थे। अधिकारियों को इस संबंध में महाराष्ट्र से महत्वपूर्ण इनपुट प्राप्त हुआ था। 
विज्ञापन


गोदाम में की गई इस छापामार कार्रवाई के दौरान अधिकारियों की टीम को 'सितार' ब्रांड के 50 से अधिक बोरे गुटखा मिले थे। डीजीजीआई की टीम ने मौके से मिले गुटखे के विशाल स्टॉक और वित्तीय दस्तावेज की विस्तृत जांच की थी। अधिकारियों ने गोदाम मालिक समेत कई अन्य संबंधित लोगों को मौके पर बुलाकर लंबी पूछताछ भी की थी। अधिकारियों ने पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इस पूरी कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मनसुख मांडविया बोले: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग पूरे देश के लिए रोल मॉडल, युवाओं को पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम


कई राज्यों में फैला मिला था नेटवर्क
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सितंबर में जिस गोदाम में छापेमारी की गई थी, उसके तार गुटखा कारोबारी बंटी से जुड़े पाए गए थे। जांच के दौरान अधिकारियों को यह भी जानकारी मिली थी कि दुर्ग में बंटी का एक व्यापारिक साझेदार मौजूद है। जांच में खुलासा हुआ था कि महाराष्ट्र के कल्याण शहर के पास स्थित एक फैक्टरी में गुटखे का निर्माण कराया जाता था। इसके बाद इस अवैध गुटखे की आपूर्ति छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मुंबई और उत्तर प्रदेश सहित देश के कई अन्य राज्यों में की जाती थी। इस अंतरराज्यीय नेटवर्क के संबंध में विभागीय अधिकारियों की जांच लगातार जारी रही।

दुर्ग जिले के कुम्हारी में भी पकड़ी गई थी गुटखा फैक्टरी
रायपुर में हुई कार्रवाई से पहले दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र में भी सेंट्रल जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने एक गुटखा फैक्टरी पर छापा मारा था। कुम्हारी के स्टेशन चौक इलाके में स्थित इस फैक्टरी के भीतर अवैध रूप से 'सितार' कंपनी का गुटखा बनाया जा रहा था। छापामार कार्रवाई के समय अधिकारियों की टीम ने वहां से गुटखा तैयार करने वाली दो मशीनें और करीब 30 बोरे निर्मित गुटखा जब्त किए थे। दुर्ग जिले में की गई इस बड़ी कार्रवाई के करीब नौ दिन बाद जीएसटी विभाग की टीम ने रायपुर में फिर से बड़ा छापा मारकर गुटखे की अवैध खेप पकड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed