फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Raipur: GST department raids on many establishments,  Rs 4 crore tax deposited on spot

Raipur: जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई प्रतिष्ठानों पर मारा छापा, 4 करोड़ का टैक्स मौके पर कराया जमा

Fri, 09 Feb 2024 08:40 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 09 Feb 2024 08:40 PM IST
सार

GST department raids in raipur: छत्तीसगढ़ का स्टेट जीएसटी विभाग एक्शन में है। विभाग ने कर चोरी करने वाले व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।

विज्ञापन
Raipur: GST department raids on many establishments,  Rs 4 crore tax deposited on spot
जीएसटी विभाग, रायपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

GST department raids in raipur: छत्तीसगढ़ का स्टेट जीएसटी विभाग एक्शन में है। विभाग ने कर चोरी करने वाले व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग के इंफोर्समेंट विंग ने रायपुर के फ्लावर क्वीन और लक्ष्मी रूप प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। राजधानी रायपुर में एक तंबाखू गोदाम पर भी छापेमारी की। इन सभी से कुल 4 करोड़ रुपये का टैक्स मौके पर ही जमा करवाया गया है। वहीं कंधारी ट्रांसपोर्ट कोरबा पर भी कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में स्टेट जीएसटी विभाग व्यापारियों के अधिकारों को लेकर सतत कार्य कर रहा है।  एक तरफ जहां करदाताओं को समय पर रिटर्न भरने के लिए जागरूक कर रहा है, तो वहीं किसी तरह की कर चोरी गतिविधियों में संलिप्त और जीएसटी चोरी करने वालों के खिलाफ भी ताबड़तोड़ कार्रवाई भी कर रही है। इसी क्रम में राजधानी रायपुर के कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई है। स्टेट जीएसटी विभाग की टीम ने कई करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी है। कुछ प्रतिष्ठानों ने मौके पर ही कुल 4 करोड़ से ज्यादा जीएसटी भरा है। कर चोरी के मामले में ताबड़तोड़ छापेमारी से व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। 
विज्ञापन




विभाग का कहना है कर चोरी करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। विभाग संभावित सभी उपायों का उपयोग करके राजस्व बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उसके मुताबिक, कर चोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी, जिससे व्यवसाय में पारदर्शिता बढ़ाई जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed