फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Priyanka Gandhi bastar visit ajit jogi yuva morcha president says ladki hoon lad sakti hoon slogan white lie

बस्तर में प्रियंका गांधी: अजीत जोगी युवा मोर्चा के अध्यक्ष का निशाना- लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा सफेद झूठ

Tue, 11 Apr 2023 10:52 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 11 Apr 2023 10:52 AM IST
सार

नीलू ओगरे की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे प्रदीप साहू ने कहा, हम पूरी रात यहां पर गुजार देंगे लेकिन जब तक नीलू ओगरे की निःशर्त रिहाई नहीं की जाती तब तक हम यहां धरने पर बैठे रहेंगे।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi bastar visit ajit jogi yuva morcha president says ladki hoon lad sakti hoon slogan white lie
अजीत जोगी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजीत जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू ने रसोईया संघ की अध्यक्ष नीलू ओगरे की गिरफ्तारी के बीच बस्तर दौरे पर आ रही कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधते हुए कई सवाल किए हैं।

विज्ञापन


प्रदीप साहू ने कहा, आप छत्तीसगढ़ आ रही हैं आपका स्वागत है, पर आपसे छत्तीसगढ़ की साढ़े तीन करोड़ जनता यह जानना चाहती है कि आपके द्वारा दिया गया नारा 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का नारा क्या उत्तर प्रदेश तक ही सीमित है? क्या  छत्तीसगढ़ की एक बेटी अपने और अपने बहनों की लड़ाई लोकतांत्रिक तरीके से नहीं लड़ सकती?
विज्ञापन


आखिर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार क्यों मां बहनों की आवाज को लाठी के दम पर दबाना चाहती है? आखिर नीलू ओगरे की गलती क्या है? उसने अपने संगठन की मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन की अनुमति मांगी थी पर पुलिस ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से उठा लिया और गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कांग्रेस की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है। उन्होंने कहा आज हम नीलू ओगरे की रिहाई को लेकर जब माननीय मुख्यमंत्री निवास की ओर लोकतांत्रिक तरीके से शांतिपूर्वक जा रहे थे, तब पुलिस के द्वारा बीते 4 घंटे से हमें भी बंधक बनाकर हमारी आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रदीप साहू ने कहा हम पूरी रात यहां पर गुजार देंगे लेकिन जब तक नीलू ओगरे की निःशर्त रिहाई नहीं की जाती तब तक हम यहां धरने पर बैठे रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed